# TakaTak खबरें एक नई पहचान..... ## Posts - [शिल्पकार सभा के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती मनाई धूमधाम से, निकाली शोभायात्रा, अंबेडकर भवन में आयोजित हुई विचार गोष्ठी](https://takatakkhabre.com/17497/2026/): नैनीताल। शिल्पकार सभा के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती धूमधाम के साथ मनाई। कार्यक्रम शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में किया गया।मंगलवार को डीएसए मैदान से माल रोड होते हुए अंबेडकर भवन तक शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में सभा के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों के अलावा नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में शहर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इस दौरान तल्लीताल स्थित दर्शन घर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मालार्यापण किया गया। इसके बाद... - [बेतालघाट में समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई](https://takatakkhabre.com/17494/2026/): बेतालघाट। जावा सेरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्थान समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शीलू कुमार मौजूद रहे।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब... - [नगर पालिका सभासद ने अंडा मार्केट पार्किंग की निविदा को जनहित में रद्द करने के लिए पालिकाध्यक्ष को कराया अवगत, दो पहिया वाहनों के लिए रहे आरक्षित,](https://takatakkhabre.com/17491/2026/): नैनीताल। मल्लीताल बाजार वार्ड के सभासद एवं पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी मंटू ने कहा कि नगर पालिका ने अंडा मार्केट की पार्किंग की ठेके पर दिए जाने की निविदा निकाली है उसे लोगों के लिए जनहित में रद्द करने के लिए पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया है।सभासद मुकेश जोशी ने कहा कि अंडा मार्केट वाली पार्किंग को दो पहिया वाहनों के लिए आरक्षित किया जाऐ। पहले से ही मल्लीताल बाजार में बाईकों का अधिक दबाव बना रहता है। वहीं पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जो सुविधा मिल रही थी अब वह नहीं मिलेगी और बाजारों में दो पहिया... - [बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर भाजपाईयों और विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर किया उन्हें याद](https://takatakkhabre.com/17485/2026/): नैनीताल। बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी और शहर के वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी यूनियन और अनुसूचित जाति मोर्चा ,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य कई संगठनों ने संयुक्त रूप से दर्शन घर पार्क में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करी गई और बाबा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके दिए हुए मार्ग के दर्शन पर चलने का सबने संकल्प लिया और उन्होंने जो समाज के लिए किया उस पर भी विचार रखे गए। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के एल आर्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि... - [गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बैशाखी पर्व मनाया धूमधाम से, सैकड़ो लोगों ने चखा लंगर](https://takatakkhabre.com/17481/2026/): नैनीताल। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से वैशाखी पर्व धूम धाम से मनाया गया। सुबह अखंड साहेब के भोग पढ़े गए। इसके बाद फिरोजपुर से आए भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुजूरी रागी जत्थे की ओर से शबद कीर्तन किए गए। देर तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते देखे गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने लंगर का प्रसाद चखा।इस मौके पर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, जसनीत सिंह, जसपाल सिंह, हर्शलीन कौर, जगजीत कौर, प्रीति सेठी, संतोष कौर आदि रहे।….. - [आरोह सांस्कृतिक कला समिति नैनीताल द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,](https://takatakkhabre.com/17477/2026/): नैनीताल। हिम शिखर लोकोत्सव सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के आरोह सांस्कृतिक कला समिति नैनीताल द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड की संस्कृति के आधार पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ये कार्यक्रम आरोह सांस्कृतिक कला समिति के अध्यक्ष रीना आर्या के द्वारा कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ,डॉ प्रो ललित तिवारी, विमल चौधरी, शोभा चारक केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कलाकार में दीपा, अजय, शुभम, मोनिका, पवन, महेश, पवन, हेम,पीयूष, सुमित, माही,पीहू, गायक -मोनिका,अजयकुमार,ढोलक -संजू, सिंथ -शुभम ने... - [बड़ी धूमधाम से मनाया गया क्लब का 17वां वार्षिकोत्सव, डा .प्रगति जैन और रमा भट्ट को दिया गया कुशल संयोजक पुरस्कार](https://takatakkhabre.com/17474/2026/): नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल का शारदा संघ में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटा गया और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी, तथा क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान क्लब की महिलाओं के द्वारा वार्षिकोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके साथ ही विभिन्न आकर्षक गेम, डांस, और अनेक प्रतियोगिताएं कैटवॉक के साथ की गई। जिसमें विभिन्न आकर्षक पुरस्कार वितरण किए गए, इस अवसर पर कार्यक्रम के फाउंडर सदस्यों के... - [द होली एकेडमी स्कूल के बच्चों ने जू में अपनी आँखों से देखा टाईगर,](https://takatakkhabre.com/17470/2026/): नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों को स्कूल की ओर से चिड़िया घर (जू) का भ्रमण कराया गया। जहाँ बच्चों ने खूब मस्ती की साथ ही अपनी आंखों से टाइगर को देख कर काफी खुश नजर आऐ।स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को जंगली जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके रहन सहन के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने जू में विभिन्न प्रकार के पक्षियों व जानवरों को देखकर काफी प्रफुल्लित नजर आऐ। - [डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई, चित्रकला जूनियर में चित्रांशी मठपाल सीनियर में वैभवी मेहरा ने मारी बाजी, भाषण जूनियर में शिवम तिवारी और सीनियर में सचिन कुमार रहे प्रथम](https://takatakkhabre.com/17463/2026/): नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर भवन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा तथा संचालन महामंत्री राजेश लाल एवं महेश चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सभा के पूर्व संरक्षक गिरीश चंद्र आर्य उपस्थित रहे।सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन वर्ग—सब जूनियर, जूनियर और सीनियर—रखे गए। सब जूनियर वर्ग को “प्राकृतिक चित्रण”, जूनियर वर्ग को “स्वच्छ नैनीताल, स्वस्थ नैनीताल” तथा सीनियर वर्ग... - [नैनीताल में समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत](https://takatakkhabre.com/17457/2026/): नैनीताल। शहर के अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती के रूप में समस्त छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार के समर्थन में नारे लगे और जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने आगामी चुनाव में शीलू कुमार को समर्थन देने का वादा किया। छात्रों ने कहा कि शीलू कुमार लगातार समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं और युवाओं की आवाज को... - [भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तारः मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने सौंपी जिम्मेदारियां, मीरा बिष्ट और हेमलता पांडे बनी महामंत्री](https://takatakkhabre.com/17450/2026/): नैनीताल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के निर्देशों और नगर मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की की संस्तुति पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस ‘जंबो’ कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसमें मीरा बिष्ट👆 हेमलता पांडे👇 उपाध्यक्ष रश्मि सिराला, नीरू पुजारी और वैशाली सिराला। महामंत्री मीरा बिष्ट एवं हेमलता पांडे,मंत्री हंसा आर्या, सुमन पंत व कविता बिष्ट, प्रमुख दायित्व कविता त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), सुमन माहौरी (मीडिया संयोजक), रेखा जोशी (सोशल मीडिया संयोजक) और साक्षी (आईटी संयोजक)।कार्यकारिणी सदस्य रेनू पंत, भगवती शर्मा, ऊषा भट्ट, चंपा रेखाड़ी,... - [एलपीएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस का द्वितीय संस्करण सफलता पूर्वक सम्पन्न](https://takatakkhabre.com/17446/2026/): नैनीताल । लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में एलपीएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस (LPS MUN 2.0) का द्वितीय संस्करण 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 220 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें ऑल सेंट्स, बिरला, बालिका, सेंट जोसेफ़, लॉन्ग व्यू, औरम, ग्राफिक एरा, टीआईएसए सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त आगरा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।सम्मेलन में कुल 9 समितियों का गठन किया गया, जिनके लिए देश के विभिन्न भागों से आमंत्रित अनुभवी एक्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों ने कार्यवाही का संचालन किया। प्रतिभागियों... - [भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बजून स्थित गोलज्यू मंदिर की साफ सफाई](https://takatakkhabre.com/17437/2026/): नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह के नेतृत्व में बजून के गोलज्यू मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मंदिर के अंदर साफ सफाई कर मंदिर को चमका दिया। सफाई अभियान में महामंत्री मीरा बिष्ट, हेमलता पांडे, उपाध्यक्ष वैशाली सिराला, सोशल मीडिया रेखा जोशी, दीपा, सुमन, हिमानी व अनीता शामिल रही। - [सीआरएसटी मार्ग से अवैध पार्किंग नहीं हटी तोसभासद अंकित चंद्रा ने क्षेत्रवासियों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठने की धमकी, स्कूल प्रबंधन ने भी सीएम पोर्टल पर की शिकायत, नहीं निकला कोई समाधान](https://takatakkhabre.com/17433/2026/): नैनीताल। नगर पालिका क्षेत्र के सभासद ने मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन सौंपा कर कहा कि सीआरएसटी इंटर कॉलेज मार्ग में अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है। यह किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। इस मार्ग में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।शेर का डाडा वार्ड 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने ज्ञापन में कहा मल्लीताल रिक्शा स्टैण्ड से लेकर डा गंगोला के आवास तक टैक्सी और होटलों की अवैध कार पर्किंग बना दी है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके अलावा वरिष्ठ... - [नैनीताल के प्रतिष्ठित लाॅन्ग व्यू पब्लिक (एलपीएस) स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी हुए देहरादून में अवार्ड से सम्मानित,](https://takatakkhabre.com/17426/2026/): नैनीताल । देहरादून में नैनीताल के प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी को देहरादून में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। बता दें यह सम्मान उन्हें द गेटवे, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। श्री त्रिपाठी ने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें यह पहचान दिलाई... - [नैनीताल के केके शर्मा बने किसान मोर्चे के महामंत्री, बोले-किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होंगे प्रयास](https://takatakkhabre.com/17421/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार नैनीताल नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की संस्तुति पर मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या व किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष गणेश साह कि सहमति के पश्चात किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मयंक पंत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें नैनीताल के कृष्ण कुमार शर्मा (के के शर्मा) को महामंत्री नियुक्त किया है। श्री शर्मा के महामंत्री नियुक्त होने पर कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होंगे प्रयास। गांव गांव में किसान मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत किया... - [ज़िला बार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल यानि 10 अप्रैल को,ज़िला जज नैनीताल दिलाएंगे शपथसांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि औरविशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष डा . सरस्वती खेतवाल होगीं](https://takatakkhabre.com/17418/2026/): नैनीताल । ज़िला बार एसोसिएशन नैनीताल 2026-2027 की नयी कार्यकारिणी शुक्रवार को पद भार ग्रहण करेगी, निवर्तमान सचिव दीपक रुवाली ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नयी कार्यकारिणी काशपथ ग्रहण समारोह बार भवन के प्रांगण में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें समस्त पदों पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को जिला जज नैनीताल पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट व नैनीताल नगर की प्रथम नागरिक डा .सरस्वती खेतवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी,किन पदों पर होगी शपथ ग्रहण :-01 अप्रैल को हुए चुनाव के पश्चात् नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण... - [कूर्मांचल बैंक में क्लर्क और कैशियर पदों पर भर्ती शुरू](https://takatakkhabre.com/17415/2026/): नैनीताल। दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड ने सहायक वर्ग-2 (क्लर्क-कैशियर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के जरिए बैंक अपनी विभिन्न शाखाओं में रिक्त पदों को भरेगा। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘कॅरियर’ सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होचुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। बैंक प्रबंधन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।... - [नैनीताल नगर पालिका सभासद ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को दिया पत्र, पत्र में दी अमरण अनशन की धमकी](https://takatakkhabre.com/17412/2026/): नैनीताल। नगर पालिका परिषद, नैनीताल के अन्तर्गत शेर का डांडा वार्ड में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों, निर्माण कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि करवाये जाने हेतु पालिका के सभासद अंकित चंद्रा ने पालिका अध्यक्ष व ईओ के नाम पत्र देकर चेतावनी दी है कि यदि पालिका द्वारा एक माह के भीतर कार्य नहीं कराऐ गए तो वह अमरण अनशन पर बैठ जाऐंगे और समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।पत्र में सभासद अंकित चंद्रा ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठकों में भी मेरे द्वारा इस संबंध में चर्चा की जा चुकी है। पूर्व में... - [जलजीवन मिशन के द्वारा कराये गये कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन](https://takatakkhabre.com/17409/2026/): नैनीताल। ग्राम पंचायत सुई विकास खंड ओखलकांडा में जलजीवन मिशन के द्वारा कराये गये कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम पंचायत सुई में जलजीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण निगम भीमताल द्वारा कार्य कराया गया था जिसमें देवस्थल मन्दिर के नीचे श्रोत से ग्राम सुई रिखाकोट तक पेयजल लाईन का निर्माण कराया गया है जिसमें बहुत अनियमितताऐं हुई है। ज्ञापन में कहा कि स्रोत में फिल्टर, चैम्बर पुरानों में ही नई पुताई कर दी गयी है जो लिकेज भी बहुत है-जगह जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है और... - [नई समय सारिणी अव्यावहारिक-अध्यक्षशैलेंद्र चौधरी](https://takatakkhabre.com/17406/2026/): नैनीताल। विद्यालय संचालन की समय-सारणी में शासन द्वारा किए गए संशोधन का शिक्षकों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। 8 अप्रैल को मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के पत्र के माध्यम से इस नई समय-सारणी को लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ, नैनीताल के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आदेश का विरोध किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह समय-सारणी विद्यार्थियों के हित में नहीं है। ग्रीष्म ऋतु... - [धतूरा खाकर एक ही परिवार के तीन लोग हुए बीमार, नैनीताल अस्पताल में भर्ती](https://takatakkhabre.com/17403/2026/): नैनीताल। एक ही परिवार के तीन लोगों ने सब्जी में मिक्स हुए जहरीले पौधा धतूरा की सब्जी खाने से बीमार हो गए। आनन फानन में तीनों कोबी,डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखने के कारण वह भूलवश सब्जी के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। सब्जी बनाने के बाद लक्ष्मी देवी ने अपने बेटे करन रौतेला (56) और बहु प्रियंका (25) तीनों ने सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही... - [नैनीताल में सीसी रोड़ बनने के बाद बारिश का पानी घरों में घुसा, लोगों को हुई परेशानी](https://takatakkhabre.com/17399/2026/): नैनीताल। मल्लीताल स्थित गार्डन हाऊस में सीसी रोड़ बनने से नालियों के जरियेबारिश का पानी घरों के अंदर घुस गया। घर के अंदर पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के पूर्व सभासद घनश्याम लाल साह ने पालिका अधिकारियों से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तो बारिश का सीजन नहीं है तीन माह बाद लगातार बारिश पड़ने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होगी। समय रहते इसे दुरस्त किया जाऐ। - [नैनीताल में भाजपा का स्थापना दिवस बडे़ धूमधाम के साथ मनाया,](https://takatakkhabre.com/17396/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल ने आज पार्टी का स्थापना दिवस को समारोह की तरह मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस समारोह में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया तथा 2027 के चुनाव में तन मन धन से लगने को कहा। दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने भी सभी को बधाई दी और अनुशासन में रहने की सीख दी ।... - [नैनीताल की दीपिका बिनवाल को नैनीताल ग्रामीण का बनाया प्रभारी](https://takatakkhabre.com/17392/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिला प्रभारी महिला मोर्चा के नवीन भट्ट की सहमति एवं परामर्श के उपरान्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने नैनीताल की दीपिका बिनवाल को नैनीताल ग्रामीण का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा नैनीताल जिले के महिला मोर्चा के मंण्डलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। - [नैनीताल की रमा भट्ट को बनाया धारी का प्रभारी](https://takatakkhabre.com/17388/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिला प्रभारी महिला मोर्चा के नवीन भट्ट की सहमति एवं परामर्श के उपरान्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने नैनीताल की रमा भट्ट को धारी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा नैनीताल जिले के महिला मोर्चा के मंण्डलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। - [नैनीताल की कविता गंगोला को एक और अहम जिम्मेदारी मिली, बनाया बेतालघाट का प्रभारी](https://takatakkhabre.com/17384/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिला प्रभारी महिला मोर्चा के नवीन भट्ट की सहमति एवं परामर्श के उपरान्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने नैनीताल की पूर्व मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला को बेतालघाट का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा नैनीताल जिले के महिला मोर्चा के मंण्डलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। - [वाल्मीकि सभा के गिरीश भैय्या बने अध्यक्ष , दिनेश कटियार को मिली सचिव की जिम्मेदारी](https://takatakkhabre.com/17378/2026/): नैनीताल। वाल्मीकि सभा के चुनाव का परिणाम देर रात घोषित हुआ।इसमें अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया को 769 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी मनोज पवार को 611 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संजय सौदा को 549 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी अमित सहदेव को 322, राजा भैया को 281 और अजय जोहरी को 199 मत मिले। महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 791मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी राहुल पुजारी को 570 मत मिले। उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया ने 754 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी रवि कुमार को 588 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश ने... - [नैनीताल की वैष्णवी बिष्ट ने किया नाम रोशन](https://takatakkhabre.com/17372/2026/): नैनीताल। विगत दिनों महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून में आयोजित 400 मीटर में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।वैष्णवी बिष्ट वर्तमान में कक्षा 11 की छात्रा हैं और मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल में पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी वह निरंतर प्रगति कर रही हैं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और कहा है कि वैष्णवी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वैष्णवी की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच निखिल आर्य और निहारिका गुसाईं,स्कूल की... - [नैनीताल में प्रतिबंध टैक्सी स्कूटी और बाईकों पर माल रोड पर चला तल्लीताल पुलिस का डंडा, दर्जनों के चालान](https://takatakkhabre.com/17368/2026/): नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने माल रोड में पर्यटकों को किराए पर दी गई टीबी नंबर की स्कूटी और मोटरसाइकिलों के जमकर चालान कांटे। तल्लीताल पुलिस आज रविवार को एक्शन मूड में दिखाई दी। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर माल रोड में TB नंबर की टैक्सी स्कूटी और मोटरसाइकिलें प्रतिबंध है। माल रोड में यह टीबी नंबर की टैक्सी फर्राटे के साथ अधिक मात्रा में संचालित हो रही हैं। आज रविवार को तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दर्जनों टीबी नंबर की टैक्सी स्कूटी और बाईकों की चालानी कार्रवाई की गई। - [बजून, मंगोली और रातीघाट की शराब की नई दुकानें हुई स्थांतरित- विधायक सरिता आर्या](https://takatakkhabre.com/17364/2026/): नैनीताल। शराब की ग्रामीण क्षेत्र में नई दुकानें खोली जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का विरोध चल रहा था। बजून, मंगोली और रातीघाट में न ई शराब की दूकानें खुलनी थी।ग्रामीणों और विधायक सरिता के अथक प्रयासों से इन क्षेत्रों में यह शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। अब यह दुकानें अन्य स्थानों से स्थांतरित की जाएगी। ग्रामीणों ने शराब की दुकानें स्थांतरित कराने के लिए विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है। - [भीमताल विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट ने ठोकी दावेदारी, बोले2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना लक्ष्य](https://takatakkhabre.com/17361/2026/): नैनीताल। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट ने भीमताल विधानसभा सीट से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट की मजबूत दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी उम्मीदवार और संगठन के लिए काम किया। बिष्ट ने बताया कि वे वर्ष 1989 में एनएसयूआई के नैनीताल नगर अध्यक्ष बने थे। पिछले 35-40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने जिला और प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा वे यूसीएफ के प्रदेश... - [बाघ के हमले से महिला की मौत पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया दु:ख और आक्रोश](https://takatakkhabre.com/17355/2026/): नैनीताल। पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि सूर्याजाला गाँव से अत्यंत दुखद ख़बर सुनने को मिली है किहँसा देवी को बाघ के हमले से मृत्यु हो गई! इस कठिन समय में परमात्मा परिवार के मुखिया लाल सिंह व परिजनों को सम्बल प्रदान करें!मृतात्मा को शांति प्रदान करें । कहा कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएँ कुछ समय से बहुत बढ़ गई! सूर्याजाला के पड़ोस में हमारे गाँव लमजाला में भी कुछ वर्ष पूर्व ऐसी ही दुखद घटना हुई थी।भीमताल के आस पास जूनस्टेट जंगलियंगाँव सहित अन्य गाँवों में भी ऐसी दुखद घटनाएँ घटित हुई हैं!गाँवों का... - [भावना मेहरा को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, समाजसेवी अखिलेश सेमवाल व नीतू जोशी ने दी बधाई](https://takatakkhabre.com/17352/2026/): नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को समर्पित, वरिष्ठ कार्यकर्ती एवं पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सुश्री भावना मेहरा को उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार नियुक्त किया है। भावना मेहरा को राज्य मंत्री बनाऐ जाने पर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता व व्यापारी नेता अखिलेश से सेमवाल व भाजपा नेत्री नीतू जोशी ने उनके निजी आवास पर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कहा कि आपका समर्पण, निष्ठा एवं समाज के प्रति सेवा भाव निश्चित रूप से नई जिम्मेदारियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा। - [बेतालघाट में हुआ समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत, क्षेत्र में की कई घोषणाएं](https://takatakkhabre.com/17348/2026/): बेतालघाट। क्षेत्र के घोड़िया हल्सौ में समाजसेवी शीलू कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह के दौरान शीलू कुमार के मैदान में उतरने से स्थानीय सियासत भी गरमा गई है। उनके बढ़ते जनसमर्थन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शीलू कुमार ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को हर माह दवा के... - [नैनीताल से पांच किलोमीटर दूर श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विशाल भंडारे के साथ हुआ संपन्न, राम दरबार की मूर्ति हुई स्थापित](https://takatakkhabre.com/17332/2026/): नैनीताल। नैनीताल से पांच किलोमीटर दूर कालाढूंगी मोटर मार्ग वाॅटनिकल गार्डन के समीप सरिताताल की पहाड़ियों और बाज चीड़, देवदार के पेड़ों के बीच शांत वातावरण में स्थापित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस वर्षश्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम दरबार की मूर्ति स्थापित की गई। महिलाओं ने कलश यात्रा बडे़ धूमधाम के साथ निकाली। पुरोहित प्रकाश मठपाल के द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। उसके बाद हवन यज्ञ कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस मंदिर... - [सेंट जॉन्स स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया ईस्टर दिवस, बच्चों को बांटे चाकलेट और ईस्टर एग](https://takatakkhabre.com/17321/2026/): नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में ईस्टर दिवस बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट बनाकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश को याद किया। छोटे बच्चों ने ईस्टर एग सजावट प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बना दिया।विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में बताया कि ईस्टर हमें प्रेम, आशा और नई शुरुआत का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को आपसी भाईचारे और दया की भावना अपनाने के... - [भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में परखे विकास कार्य](https://takatakkhabre.com/17315/2026/): नैनीताल।भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में विकास कार्यो को परखा। प्रमुख ने निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आपदा पलायन , कृषि, लघु सिंचाई,(ग्रामीण), मनरेगा, और राज्य वित्त/क्षेत्र पंचायत निधि से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने व उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। हैड़ियागांव में ब्लॉक प्रमुख ने निर्माणाधीन चेकडाम, गुल, कृषि भूमि को जंगली जानवर की सुरक्षा से बचाव हेतु घेर बाड़ का निरीक्षण कर तय समय... - [श्री राम नवमी पर विशेष, प्रो ललित तिवारी का आलेख](https://takatakkhabre.com/17312/2026/): नैनीताल। श्री राम अनंत के स्वामी है । भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक तथा मानव रूपी भगवान है ।श्री राम का मंत्र शांति, सुख और समृद्धि के लिए प्रभावशाली हैं। उनका लोकप्रिय मंत्र “ॐ श्री रामाय नमः” और “श्री राम, जय राम, जय जय राम” हैं।सबसे प्रिय ॐ श्री रामाय नमःतारक मंत्र: है तो श्री राम, जय राम, जय जय राम है ।ॐ दशरथाय विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि। तन्नो रामः प्रचोदयात्॥रक्षा मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमःएवं ॐ आपदामपहर्तारम् दाताराम् सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामम् श्रीरामम् भयो-भूयो नमाम्यहम् संकट मोचन का कार्य करते है ।राम का ध्यान रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय... - [नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल के बच्चों को दी विदाई , समारोह की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल रही](https://takatakkhabre.com/17308/2026/): नैनीताल । नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल, नैनीताल में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व विशिष्ट अतिथि शिवराज नेगी उपस्थित रहे।समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान हर्ष सहदेवद्वारा प्रस्तुत गायन (Vocal Recital) मुख्य आकर्षण रहा। बच्चें की मधुर प्रस्तुति देखकर मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन और सभी स्कूल की शिक्षिकाओं ने सराहना की गई। इसके बाद विदाई समारोह आयोजित हुआ। यह विद्यालय केवल कक्षा 5 तक होने के कारण, कक्षा 4 के... - [द होली एकेडमी स्कूल में हुआ कन्या पूजन, स्कूल परिसर जय माता दी के उदघोष से हुआ भक्तिमय](https://takatakkhabre.com/17305/2026/): नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल में नवरात्रि पर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान स्कूल में शिक्षकाओं और कन्याओं ने पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी कन्याओं के पैर धोए और तिलक कर माथे पर चुन्नी बांधी। स्कूल परिसर जय माता दी के उद्घोषों से भक्तिमय हो गया। बता दें स्कूल प्रबंधक कई वर्षों से लगातार नवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। कन्या पूजन से पूर्व कन्याओं के हाथों में मेंहदी लगाईं गई। पूजन के बाद कन्याओं को माता रानी का प्रसाद और उपहार वितरण किया गया। इस दौरान कन्या पूजन में स्कूल परिवार शामिल रहा। - [नैनीताल व्यापार मंडल चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र साह बने, सदस्य बनने के लिए दिए गए नंबर पर करें संपर्क](https://takatakkhabre.com/17302/2026/): नैनीताल। प्रदेश चुनाव प्रभारीप्रदेश संगठन मंत्री रावेल सिंह आनंद ने बताया किजिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता के आदेशा नुसार जिला महा मंत्री हर्षवर्धन पांडे द्वारा तल्लीताल नैनीताल के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी एवं तीन सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी शीघ्र ही चुनाव की तिथियां घोषित करेंगे और जो व्यापारी किसी कारणवश सदस्य बनने से रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र ही मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सदस्य बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी । जिला अध्यक्ष ने निवर्तमान कार्यकारिणी से भी अनुरोध किया है की सदस्यता अभियान में अपना सहयोग दें एवं समस्त तल्लीताल... - [डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सुमति राठौर ने दी अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा](https://takatakkhabre.com/17299/2026/): नैनीताल। डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सुमति राठौर ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । सुमति की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई तथा इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शैलेंद्र गोयल ने एक्सपर्ट के रूप में मौखिक परीक्षा संपन्न कराई ।सुमति राठौर ने स्टडी ऑन इंडीजिनस नॉलेज एंड ट्रेडिशनल प्रैक्टिसेज ऑफ फ्लोरिस्टिक डायवर्सिटी बाई दी नेटिव कम्युनिटी इन कुल्लू डिस्ट्रिक्ट ,हिमांचल प्रदेश ,नॉर्थ वेस्ट हिमालय विषय पर शोध किया ।विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने परीक्षा संपन्न कराई । सुमति ने फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज डॉ एस एस सामंत तथा कुमाऊं... - [नैनीताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही विधायक सरिता आर्या](https://takatakkhabre.com/17294/2026/): नैनीताल। विश्व टीबी जन जन का रखे ध्यान टीबी मुक्त भारत अभियान 24मार्च को विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार पर विधायक सरिता आर्या, प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल , डा एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ तरुण कुमार टम्टा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मनोज जोशी माहसचिव डीएसए, नैनीताल डा राजेश डकरियाल डी टी ओ एवं गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से डीपीएम मदन मेहरा एवं डीपीसी अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस अवसर पर... - [आशीर्वाद वूमेन'एस क्लब द्वारा स्कूल के 48 बच्चों को वितरित की स्वेटशर्ट और स्वेटर, बच्चों के आंखों में खुशी छलकी](https://takatakkhabre.com/17281/2026/): नैनीताल। आशीर्वाद वूमेन’एस क्लब द्वारा मल्लीताल के गौशाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 48 बच्चों को स्वेटशर्ट, स्वेटर तथा सभी बच्चों को जूस की बोतल भी वितरित की गई।साथ ही बालिकाओं को हाथ से बनाई गईकिलिप भी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रही उनके द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। इस दौरान क्लब के सदस्यों में गीता साह, सुश्री रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, नीलू एल्हेंस, वर्षांजलि श्रीवास्तव, मोनिका साह, निधि कंसल, मानसी गर्ग आदि उपस्थित रहे।राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता साह ने सभी का स्वागत किया।नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल... - [एरीज में मनाया गया स्थापना दिवस](https://takatakkhabre.com/17278/2026/): नैनीताल। मनोरा पीक, नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) ने 22 मार्च को स्थापना के 22 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर 18-24 मार्च के बीच 5 दिवसीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुवात 18 मार्च को रक्तदान शिविर के साथ हुई। जिसमें एरीज के कर्मचारियों और शोध छात्रों ने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया। 19 मार्च को भाषण प्रतियोगिता तथा 20 मार्च को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।23 मार्च को आंतरिक विज्ञान-तकनीकी बैठक में संस्थान के वैज्ञानिकों और अभियंताओं ने पिछले 1 वर्ष के कार्यों पर चर्चा की और भविष्य की योजनाओं पर विचार मंथन किया।... - [बच्चों को मोबाइल की बुरी आदतों से दूर रखने के लिए नैनीताल शहर में खुल गया है बच्चों के लिए म्यूजिकल और विभिन्न एक्टिवीटी की कक्षाएं,](https://takatakkhabre.com/17274/2026/): नैनीताल। बच्चों को बचपन से ही मोबाईल से दूर रखने के उद्देश्य से अमेरिकन किड्ज़ विद्यालय की संचालिका एवं प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बच्चों के लिए स्कूल परिसर में म्यूजिकल, तबला, हारमोनियम, गिटार के साथ- साथ गायन व कत्थक और वाद्ययंत्र की कक्षाएं शुरू की गई है। इसमें सभी बच्चों को प्रशिक्षित अनुभवी शिक्षक नवीन बेगाना और उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण उचित शुल्क पर दिया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि यह कक्षाएं शाम 4 बजे से शुरू होती है और रात्रि आठ बजे तक चल रही हैं। प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बच्चों केमाता पिता... - [जिला बार चुनाव:- पहले दिन बिके आठ नामांकन फार्म ,आज 24 मार्च को फार्म लेने का अंतिम दिन।](https://takatakkhabre.com/17271/2026/): नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन फार्म संभावित उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उपाध्यक्ष पद के लिए दो सचिव पद के लिए दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नामांकन फार्म खरीदा गया है उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है अध्यक्ष पद के लिए 6000 रुपये उपाध्यक्ष के लिए 5000 रुपये, सचिव पद के लिए 5500 रुपये... - [शोध छात्रा कोमल जोशी ने अपनी दी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा,](https://takatakkhabre.com/17268/2026/): नैनीताल। डी एस बी परिसर के वानिकी विभाग में शोध छात्रा कोमल जोशी ने अपनी पी एच डी के अंतिम मौखिक परीक्षा दी । कोमल ने इनफ्लुएंस ऑफ डिस्टर्बेंस एंड क्लाइमेट चेंज ऑन रिजर्नरेशन ऑफ ओक फॉरेस्ट इन सेंट्रल हिमालय। विषय पर डॉ जीत राम तथा डॉ आशीष तिवारी के निर्देशन में शोध किया । प्रोफेसर सुजीत कुमार लवानिया , एग्रीफोरेस्टेट्री विभाग पंतनगर विश्वविद्यालय ने एक्सपर्ट के रूप परीक्षा संपन्न कराई । प्रोफेसर सुजीत कुमार लवानिया ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय से ही बी एस सी तथा एम एस सी की डिग्री हासिल की थी तथा वे डी एस बी के एलुमनी... - [अलकेश्वर घाट(श्री नगर) में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की नैनीताल शिल्पकार सभा ने की कड़ी निंदा,](https://takatakkhabre.com/17265/2026/): नैनीताल। श्रीनगर (उत्तराखंड) के अलकेश्वर घाट में भारत रत्न, संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने की अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश में आई है। इस कृत्य से समस्त समाज में गहरा आक्रोश एवं दुख व्याप्त है।शिल्पकार सभा द्वारा इस घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने देश को एक सशक्त संविधान प्रदान कर सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों की स्थापना में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनकी प्रतिमा का अपमान न केवल उनके... - [नैनीताल के बहादुर सिंह बिष्ट हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय कीवित्त समिति के सदस्य नामित, कुलपति ने दी बधाई](https://takatakkhabre.com/17259/2026/): नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वित्त समिति का सदस्य बहादुर सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारी /सहायक निदेशक, लेखा परीक्षा. नैनीताल को नामित किया गया है।बहादुर सिंह बिष्ट को वित्त समिति का सदस्य नामित होने पर विश्वविद्यालय‌ के कुलपति प्रो दीवान सिंह रौतेला, वित्त अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने शाल ओढा़कर स्वागत कर उन्हें बधाई दी है। - [तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 31 मार्च से होगें शुरू,श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव, राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण और विशाल भंडारा होगा आयोजित,](https://takatakkhabre.com/17253/2026/): नैनीताल। श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर नियर वाॅटिनिकल गार्डन कालाढूंगी रोड नारायण नगर कमेटी की बैठक नैनीताल में अध्यक्ष एवं गुरु जी कमल शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बडे़ धूमधाम के साथ मनाऐ जाने एवं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अखंड रामायण का पाठ आयोजित कराऐ जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में तय हुआ कि 31 मार्च से 2 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान कराऐ जाऐंगे। 31 मार्च को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम और 1 अप्रैल को सुबह से... - [नींब करौरी समिति वैलव्यू तल्लीताल में कल 22 मार्च को सुंदरकांड का पाठ और भजन संध्या का होगा आयोजन](https://takatakkhabre.com/17248/2026/): नैनीताल। नींब करौरी समिति वैलव्यूतल्लीताल के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि समिति द्वारा 22 मार्चरविवार को चैत्र नवरात्र के चतुर्थ नवरात्र “कूष्मांडा” के पावन पवित्र दिवस पर सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।नींब करौरी समिति वैलव्यूतल्लीताल के अध्यक्ष संजय साह,महामंत्री एडवोकेट कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनील लोहानी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि दो बजे से सुंदरकांड पाठ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं । - [नैनीताल में ऐतिहासिक स्कूल की सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिरी, बाईक दबकर क्षतिग्रस्त, सभासद मौके पर पहुंचे](https://takatakkhabre.com/17241/2026/): नैनीताल। मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक प्राईमरी स्कूल की सुरक्षा दीवार आज शनिवार को अचानक से भरभरा जा गिरी। दीवार गिरने से बाईक भी दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुँचे बाजार वार्ड के सभासद मुकेश जोशी ने दीवार गिरने की सूचना एसडीएम व पटवारी को दे दी है।देर शाम 5 बजे मल्लीताल स्थित प्राईमरी स्कूल(गौशाला) की मैन रोड की सुरक्षा दीवार अचानक से गिर गई। सभासद मुकेश जोशी ने बताया कि दीवार काफी समय से लटकी हुई थी। इसकी सूचना नगर पालिका और प्रधानाचार्या ममता साह और शिक्षिका लीला पांडे को भी दी गई। स्कूल की ओर से उच्च अधिकारियों... - [सभासद शीतल कटियार और समाजसेवक धीरज कटियार ने मुस्लिम भाईयों को दी ईद की मुबारकबाद,](https://takatakkhabre.com/17238/2026/): नैनीताल। हरिनगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार और समाजसेवक धीरज कटियार ने सभी मुस्लिम समाज को ईद की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को पूरे वर्ष बेसबरी से रमजान का इन्तेजार रहता है। रमजान के दौरान इस पूरे महीनों में मुसलमान भाईयों ने रोजा रख कर व पाँच वक्त की नमाज अदा के साथ ही,तराबीह पढ़ कर कौम और मुल्क में अमन-चैन, और शान्ति और तरक्की की दुआ की गई। आज शनिवार को ईद के मौके पर मज्जिद में नमाज अदा कर दुआ मांगी। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। - [गेठिया के पास कार खाईं में गिरी, दो की मौत, दो घायल](https://takatakkhabre.com/17231/2026/): नैनीताल। आज शनिवार को सबेरे उन्नाव उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों की कार ज्योलीकोट-अल्मोड़ा हाईवे के गेठिया के समीप 150 फीट खाई में गिर गई।,जिसमें दो लोगों की मौत की सूचना आ रही है। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि अंकित चौधरी और अमिराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल दुबे और श्याम घायल हुए हैं। घायलों को हल्द्वानी ले जाया गया है। - [श्री राम सेवक सभा में विक्रम नव संवत्सर के अवसर पर पड़ा राशिफल, होली प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, फोटो प्रर्दशनी का किया उद्घाटन](https://takatakkhabre.com/17228/2026/): नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में आज विक्रम नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए । कार्यक्रम का विधायक सरिता आर्य तथा नगरपालिका की अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ,एडवोकेट प्रकाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन कर सब को नव वर्ष की बधाई दी । पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रों चार के साथ सभी का राशि फल पड़ा तथा उसका विधि विधान बताया। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने महिषासुरमर्दिनी ,रक्त बीज ,देवी भगवती मैया , नवदुर्गा भजन तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया । बालकलाकार ने... - [ऑल सेंट्स कॉलेज में शिक्षकों के लिए ‘विशिष्ट अधिगम अक्षमता’ पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला](https://takatakkhabre.com/17225/2026/): नैनीताल।ऑल सेंट्स कॉलेज में शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों में पाई जाने वाली विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं (Specific Learning Disabilities) के विषय पर एक महत्वपूर्ण और संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं के शिक्षकों को ऐसे बच्चों की पहचान और उन्हें उचित शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर सुश्री सारा वानिया हक़, जो वर्तमान में विशेष शिक्षा में परास्नातक कर रही हैं और क्लीनिकल साइकोलॉजी में भी परास्नातक उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं, ने शिक्षकों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।उन्होंने अपने शोध कार्य के अंतर्गत विकसित एमटीएसएस (MTSS – Multi-Tiered... - [ऑल सेंट्स कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘फूलदेई’ लोक पर्व](https://takatakkhabre.com/17222/2026/): नैनीताल। कुमाऊँ–गढ़वाल की समृद्ध लोक परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से ऑल सेंट्स कॉलेज में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ‘फूलदेई’ पर्व मनाया।इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक लोकगीत “फूल देई, छम्मा देई” गाते हुए विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार तक गए और देहरी पर बुरांश (Rhododendron), उत्तराखंड के राज्य पेड़ के फूल तथा चावल बिखेरकर इस लोक पर्व की परंपरा का पालन किया। बच्चों की मधुर आवाज़ और उत्साह से पूरा वातावरण लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर हो उठा।विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने बच्चों को इस पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए... - [एसएसबी कैप्सूल पहल से कुमाऊँ विश्वविद्यालय की छात्रा नंदिनी जोशी का हुआ चयन](https://takatakkhabre.com/17219/2026/): नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी का चयन एएफकैट -वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हुआ है। उन्हें एएफएसबी वायु सेना चयन बोर्ड, मैसूर से अनुशंसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि नंदिनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।नंदिनी जोशी वर्तमान में डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा आयोजित एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो०(कर्नल) दीवान एस रावत की पहल पर वर्ष 2024 में प्रारम्भ किया गया, जिसका... - [शैलेश सिंह बिष्ट को मिलीजिला सह - मीडिया संयोजक किसान मोर्चा जिला नैनीताल की जिम्मेदारी](https://takatakkhabre.com/17216/2026/): नैनीताल। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश शाह की संस्तुति के बाद पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेश सिंह बिष्ट को जिला सह – मीडिया संयोजक किसान मोर्चा जिला नैनीताल की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेश सिंह बिष्ट सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनके जिला सह – मीडिया संयोजक बनने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। दूसरी ओर शैलेश सिंह बिष्ट ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा दी... - [नैनीताल में होली फोटो प्रतियोगिता में पिता पुत्र ने मारी बाजी, मोहित सनवाल की रही फोटो सर्वश्रेष्ठ,](https://takatakkhabre.com/17206/2026/): नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 30 वें फागोत्सव के अवसर पर आयोजित फोटो ग्राफी प्रतियोगिता का आज जूरी मेंबर्स द्वारा मूल्यांकन किया गया । जूरी में प्रसिद्ध फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह , थ्रीश कपूर ,प्रदीप पांडे रहे । 19 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना के लिए चयन किया गया। इसमें सबसे बेस्ट फोटो के लिए प्रथम पुरस्कार डॉ मोहित सनवाल ,द्वितीय शमशेर सिंह शंभू, तृतीय स्थान पर मौलिख सनवाल को दिया गया। जबकि सुरेश कांडपाल, विमल जोशी , प्रमोद प्रसाद... - [हरिनगर वार्ड चार में डस्टबिन वितरित करा रही हैं सभासद शीतल कटियार,](https://takatakkhabre.com/17203/2026/): नैनीताल। नगर पालिका क्षेत्र के हरिनगर वार्ड चार की सभासद शीतल कटियार ने अपने वार्ड में घर-घर जाकर डस्टबिनों का वितरण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकांश क्षेत्रों में डस्टबिन वितरित करा दिए हैं। वार्ड क्षेत्रवासियों ने सभासद शीतल कटियार के सफाई व्यवस्था के साथ साथ अन्य वार्ड की जो भी समस्याओं को तुरंत संज्ञान लेकर उसे पूरा करने पर अपनी जिम्मेदारी को निभा रहीं हैं उन सभी कार्यों की क्षेत्र वासियों ने सराहना की है। - [होली फोटो प्रतियोगिता का आज होगा आनलाइन परिणाम घोषित, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, अनूप साह और प्रदीप पांडे होगें निर्णयक,](https://takatakkhabre.com/17195/2026/): नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में प्रायोजक द कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फागोत्सव (होली)में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इन प्रतिभागियों का परिणाम आज 14 मार्च शनिवार को शाम चार बजे आनलाइन निर्णायकों के माध्यम से किया जाएगा।प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि निर्णायकों में थ्रीश कपूर, अनूप साह और प्रदीप पांडे जोतीनों अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफरों के निर्णय के बाद विजेताओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। यह परिणाम आनलाईन देखने के लिए गुगल मीट में जुड़ना होगा। श्री जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, 7500 द्वितीय, 5000 तृतीय 3500 और अन्य... - [नैनीताल की नैनी झील में एक माह से समा रहा है स्टाफ हाउस क्षेत्र का सीवर, सीवर की दुर्गंध से लोगों व स्कूली बच्चों का निकलना हुआ दूभर,सभासद की शिकायत पर गंभीर नहीं हुआ जल संस्थान विभाग,](https://takatakkhabre.com/17190/2026/): नैनीताल। चाहे कितने दावे भी कर लो सारे दावे धरातल पर फेल हैं।नगर में सीवर बहने की शिकायत क्षेत्रों से सुनी जा रही है। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर बहने की शिकायत करने के बाद उनके सिर पर जूं तक नहीं रेंगी है। यह हाल है नैनीताल का । स्टाफ हाउस वार्ड के सभासद रमेश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के हनुमान मंदिर से और सनवाल स्कूल के बराबर से निकल रहे नाले में लगभग एक माह से लगातार सीवर बहकर सीधे नैनी झील में समा रहा है। सीवर बहने से क्षेत्र के लोगों व स्कूली बच्चों... - [भीमताल क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक,शिक्षा, सड़क, पेयजल के मुददों पर अधिकारी लें गंभीरता- डा हरीश सिंह बिष्ट](https://takatakkhabre.com/17182/2026/): नैनीताल। भीमताल विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति बीडीसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुईबैठक की शुरुआत में पिछले बैठक के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में शिक्षा,सड़क और पेयजल की खराब स्थिति को ठीक करने की मांग की।प्रमुख ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए वो प्राथमिक विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करेंगे विभाग इस पर गहन मंथन कर कार्य करें। ग्राम प्रधान उड़वा ने 23 बच्चों पर एक ही शिक्षक होने की समस्या को रखा एक ओर... - [रुसी क्षेत्र के ग्रामीण घरेलू गैस नहीं मिलने से हुए परेशान, ग्रामीणों का आरोप आनलाइन बुकिंग का सर्वर खराब,तीन दिन में सर्वर ठीक नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन-पान सिंह खनी](https://takatakkhabre.com/17179/2026/): नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा ने ता पान सिंह खनी ने कहा कि रुसी ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से घरेलू गैस की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं।श्री खनी ने कहा कि पिछले तीन दिन से हम लोग गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन जो एक नंबर है उस पर कॉल कर रहे हैं कॉल नहीं लग रही है। इसके बाद गैस ऑफिस फोन किया गया वहाँ से जवाब मिला कि मैंनेजर जैसे बात करो। इसके बाद मैनेजर से बात करी तो वह कहती है कि सरवर खराब हो रहा है। दो-तीन दिन में ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सरवर तीन-चार... - [सलमान जाफरी और गजाला कमाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई](https://takatakkhabre.com/17173/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष अनीश गौड के परामर्श के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली नकवी ने नैनीताल के सलमान जाफरी को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सलमान जाफरी और सभासद गजाला कमाल को जिला उपाध्यक्ष बनने पर विधायक सरिता आर्या, राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता शाह, भारत मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, अरविंद परिवार, दया किशन पोखरिया समेत भाजपा पार्टी के कार्यकताओं ने बधाई दी है। - [समाजसेवी कविता गंगोला को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी, विधायक सरिता आर्या समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई](https://takatakkhabre.com/17170/2026/): नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के परामर्श के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने नैनीताल की समाजसेवी कविता गंगोला को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कविता गंगोला के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे में पार्टी के संगठन के प्रति लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने पद का निर्वाहन करुंगी। कविता गंगोला के उपाध्यक्ष बनने पर विधायक सरिता आर्या, राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल अध्यक्ष महिला... - [प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी को डीएम अंशुल सिंह ने दिलाई शपथ,क्लब सभागार में हुआ आयोजन,](https://takatakkhabre.com/17167/2026/): अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सादगी के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी को शपथ दिलाई। जबकि प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों को क्लब के चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश चंद्र पंत ने शपथ दिलाई, जबकि प्रेस क्लब के कानूनी सलाहकारों को प्रेस क्लब के चुनाव में पर्यवेक्षक रहे वरिष्ठ अधिवक्ता महेश परिहार ने पद की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि डीएम ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत... - [डीएसए महासचिव बनने पर मनोज जोशी का हुआ भव्य स्वागत,](https://takatakkhabre.com/17163/2026/): नैनीताल। डीएसए नैनीताल का महासचिव चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज मंगलवार को मनोज जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाऐं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था का महासचिव चुनने के लिए वे पूरे शहर के नागरिकों के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग से डीएसए की सभी प्रतियोगिताओं को पहले की तरह सफलतापूर्वक आयोजित कराने का विश्वास दिलाया। इस... - [लेक सिटी वेलफेयर क्लब का सुंदरकांड का पाठ 15 मार्च को](https://takatakkhabre.com/17160/2026/): नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि क्लब द्वारा 15 मार्च को गोवर्धन हाल में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा लोहनी को संयोजक एवं अमिता शाह एवं अमिता शेरवानी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमा लोहनी ने बताया सुंदरकांड 2:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हल्द्वानी से रमेश पलडिया की भजन मंडली टीम को आमंत्रित किया गया है । उन्होंने नगर के सभी श्रद्धालुओं से सुंदरकांड में भाग लेने का अपील की... - [भीमताल क्षेत्र में कामर्शियल गैस सिलेंडर की हो रही है कमी,होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों कर रहे हैं दिक्कतों का सामना](https://takatakkhabre.com/17156/2026/): नैनीताल। सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल(प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल के अखिलेश सेमवाल ने कहा कि भीमताल क्षेत्र के होटल एवं रेस्टोरेंट स्वामियों को इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्हें ऊपर से ही पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण व्यवसायियों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। गैस की कमी के... - [महिला दिवस पर नैनीताल की कंचन जोशी हुई सम्मानित](https://takatakkhabre.com/17153/2026/): नैनीताल। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष पर मधुबन बैंक्विट हॉल हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल की कंचन जोशी को महिला सशक्तिकरण व ऐपन कला में उत्कृष्ट कार्य करने पर आयोजक समिति द्वारा सम्मानित किया गया। - [पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की ,65 वीं पुण्यतिथि पर मल्लीताल स्थित पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि](https://takatakkhabre.com/17148/2026/): नैनीताल। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की ,65 वीं पुण्यतिथि पर मल्लीताल स्थित पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य संयोजक पूरन मेहरा ने कहा पंडित जी को मानवता के प्रति सम्मान ,मूल्यों के प्रति निष्ठा ,असहायों के प्रति आत्मियता ,सजक राजनीतिज्ञ होने का गौरव प्राप्त है वह स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले उस समय के संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री रहे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने उसके बाद केंद्रीय शासन के गृह मंत्री के रूप अपने अंतिम समय तक उस पद पर बने रहे।... - [नयना देवी मंदिर में हुआ टीके की होली गायन का आयोजन](https://takatakkhabre.com/17145/2026/): नैनीताल। नयना देवी मंदिर के दशावतार प्रांगण मै टीके की होली का आयोजन किया गया। जिसमें की बैठकी होली हुई। पहले ये केके शाह के आवास में होती थी फिर उनके देहांत के बाद प्रथा रुक गई। 2024 से राजीव लोचन साह और युगमंच ने इस बैठकी होली का दोबारा से आयोजन किया जो कि नयना देवी मंदिर में दशावतार मै होती है। इसमें राजीव लोचन साह ,जहूर आलम, रहे। गायन मै सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह रहे, तबले पर नवीन बेगाना और अमन महाजन रहे। होली का गायन हुआ, श्याम कल्याण नंद गांव बरसाने गई, तोरे कान्हा ने... - [अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोजन माताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान तथा अपने संघर्षों को मजबूत करने पर की चर्चा](https://takatakkhabre.com/17139/2026/): नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की भोजनमाताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोजनमाताएं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान तथा अपने संघर्षों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।इस अवसर पर भोजनमाताओं ने उन पूर्वज माताओं को याद किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी समाज और परिवार के लिए संघर्ष किया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता तैयार किया। उपस्थित भोजन माताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष को और मजबूत करेंगी तथा एकजुट होकर आगे बढ़ेंगी।कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में दुनिया में हो रही हिंसक घटनाओं पर... - [नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 65 वीं पुण्यतिथि कल 7 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि](https://takatakkhabre.com/17135/2026/): नैनीताल। पंत पार्क में 7 मार्च को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाएगीकार्यक्रम के संयोजक पूरन मेहरा ने बताया कि कल 7 मार्च को 10 बजे पंत पार्क स्थित मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।मालूम हो कि नैनीताल के पंत पार्क में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति में चल रहा है और पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थानांतरित कर दी गई है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अग्रह पर किया जाएगा।पुण्यतिथि पर आप सभी से अनुरोध है कि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पंडित पंत जी को... - [नैनीताल में चोरी के इरादे से होमस्टे में घुसा युवक, अकेले ही पार्टी की। फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर](https://takatakkhabre.com/17132/2026/): नैनीताल। नगर के अयारपाटा क्षेत्र में होली के पर्व पर एक अजब गजब मामला सामने आया है। मामला ऐसा है किएक चोर चोरी के इरादे से रात के सन्नाटे में करीब 12:30 बजे ‘मिशन चोरी’ पर निकले एक युवक ने एक होमस्टे में ताला तोड़ कर घुस गया। युवक ने एक-एक कर सारे कमरे छाने, अलमारियां टटोलीं, लेकिन किस्मत खराब थी हाथ कोई कीमतीसामान नहीं लगा। थक-हारकर चोर जब किचन में पहुंचा, तो वहां उसे एक शराब की बोतल रखी मिली। फिर क्या हुआ चोरी का इरादा उसके दिमाग से निकल गया और वहीं पर ही गिलास में शराब डालकर... - [लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च को](https://takatakkhabre.com/17128/2026/): नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में तय किया गया कि क्लब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च को संपन्न किए जाएंगे। इसके लिए रेखा त्रिवेदी को चुनाव अधिकारी एवं दीपा पांडे को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। क्लब की अध्यक्ष आभा साह ने बताया कि क्लब के चुनाव प्रतिवर्ष संपन्न किए जाते हैं। कार्यकाल 1 साल का होता है। उन्होंने कहा कि क्लब साल भर में 30 से अधिक कार्यक्रम नैनीताल नगर में संपन्न करता है। जिसमें होली महोत्सव, रक्तदान, मदर्स डे, ड्रेस वितरण ,हरेला महोत्सव,... - [नैनी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों और शिक्षिकाओं ने मनाई होली, शिक्षिकाओं ने किया जमकर डांस, बच्चों ने खेली रंगों की होली](https://takatakkhabre.com/17121/2026/): नैनीताल। नैनी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों और शिक्षिकाओं ने होली गायन कर स्कूल परिसर की शिक्षाकाऐं और बच्चे होली गीतों पर थिरकने लगे। इस दौरान सभी बच्चों और शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाया और होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने सभी शिक्षिकाओं और नन्हें मुन्ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए बच्चों को होली के पर्व की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से होली में सावधानी पूर्वक से होली खेलने की अपील की। बाद में बच्चों और शिक्षिकाओं को आलू के गुटके और गुजिया का... - [पाइनक्रेस्ट स्कूल में बच्चों और शिक्षिकाओं ने गायी होली और इस दौरान बच्चों ने कि खूब मस्ती](https://takatakkhabre.com/17110/2026/): नैनीताल। अयारपाटा स्थित पाइनक्रेस्ट स्कूल में बच्चों और शिक्षिकाओं ने होली गायन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपने स्कूल सहपाठियों को अबीर गुलाल का टीका लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने खूब मौज मस्ती कर होली का आनंद लिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने नन्हें मुन्नें बच्चों को होली की बधाई दी साथ ही 4 मार्च को घर पर सावधानी पूर्वक रंग की होली खेलने और आंखों व कानों में रंग न लगाने की अपील करते हुए कहा है। - [रामा मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने खेली स्कूल में होली, लगाया बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका](https://takatakkhabre.com/17107/2026/): नैनीताल। हिन्दू धर्म का पावन पर्व होली जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, होली के मौके पर रामा मोन्टेसरी विद्यालय परिवार के बच्चों ने स्कूल परिसर में खूब जमकर होली खेली। इस दौरान प्रधानाचार्या नीलू एल्हेंस ने बच्चों को गुलाल का टीका लगाया और होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों को होली में हर्बल रंग का उपयोग करने को कहा। साथ ही होली के महत्व व होली से जुड़ी कथा को विस्तार से जानकारी दी।स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व होली से सम्बन्धित अभिनय को प्रस्तुत किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से इस... - [लौंग व्यू पब्लिक स्कूल में होली फेट और होली महोत्सव का किया गया आयोजन,](https://takatakkhabre.com/17104/2026/): नैनीताल। नगर का प्रतिष्ठित लौंग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे वार्षिक होली फेट व होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय तथा विभिन्न जगहों से आए हुए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। उन्होंने विभिन्न रागो पर आधारित मनमोहक होली गायन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।अन्य कार्यक्रम मे कलाकारों ने पारम्परिक होली गायन तथा राधा कृष्ण नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात् होली फेट का अयोजन किया गया जिसमे छात्रों तथा अतिथियों को होली का पारम्परिक भोजन परोसा गया।उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या कविता सनवाल, प्रभात साह गंगोला, राजेन्द्र काण्डपाल, जया पाठक, प्रवीण उप्रेती, पंकज... - [नन्हें कदमों से गूंजा ऑल सेंट्स कॉलेज परिसर, प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ](https://takatakkhabre.com/17101/2026/): नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में आज 2 मार्च को प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर नन्हें बच्चों की मधुर किलकारियों से सराबोर रहा। इस विशेष अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने नन्हे विद्यार्थियों का हस्तनिर्मित फूल एवं चॉकलेट भेंट कर स्नेहिल स्वागत किया। वरिष्ठ छात्रों का यह स्नेहपूर्ण प्रयास भविष्य की नई पीढ़ी के प्रति उनके अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिसर को आकर्षक चित्रों और शिक्षण-सामग्री से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आनंदमय और आकर्षक... - [सेंट जॉन्स विद्यालय में बच्चों ने मनाई होली, बच्चों को मुख्य अतिथि कविता गंगोला ने वितरित की पिचकारियाँ](https://takatakkhabre.com/17094/2026/): नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।विद्यालय परिसर में रंगों के पर्व होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें- मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कार्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगों की खुशियों के साथ हुई, जहां विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत द्वारा बच्चों को पिचकारियाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को... - [खुशखबरी खुशखबरी फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए पुरस्कार जीतने का मौका, मोबाइल की एक क्लिक आपको बना देगी विजेता,नैनीताल में होली फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अभी कराऐं एन्ट्री](https://takatakkhabre.com/17091/2026/): नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में प्रायोजक द कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फागोत्सव (होली)में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है।प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया किप्रतियोगिता 23 फरवरी महिला जुलूस से शुरू हो गई और 2 मार्च होली जुलूस तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीराम सेवक सभा में आयोजित होली की फोटो ही प्रतियोगिता में शामिल की जाएंगी। प्रतिभागी इस दौरान की बेस्ट चार फोटो को आनलाइन फेस बुक पर फोटोग्राफी पेज पर भेज सकते हैं। फोटो भेजने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। इसके बाद कोई भी फोटो नहीं शामिल की जाएगी। जरुरी नहीं... - [प्रोफेसर डा . ललित तिवारी का राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष आलेख](https://takatakkhabre.com/17088/2026/): नैनीताल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी सी.वी. रमन की खोज (रमन प्रभाव) को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया । विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना इसका उद्देश्य है । भारत सरकार ने 28 फरवरी 1986 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया ।“विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिः तत्परता क्रिया।यस्यैते षड्गुणास्तस्य नासाध्यमतिवर्तते॥”अर्थात ज्ञानतर्कविज्ञानस्मरणतत्परताऔर कर्म – इन छह गुणों वाले व्यक्ति के लिए कुछ भी असाध्य नहीं है । इसीलिए कहा गया है“जाड्यं धियो हरति सिंचति वाचि सत्यं , अर्थात विज्ञान ज्ञान बुद्धि की जड़ता को दूर... - [आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव से जड़ी महिलाओं ने किया सराहनीय कार्य,नैनीताल में एक कन्या के विवाह के लिए दी धनराशि और शादी के वस्त्र](https://takatakkhabre.com/17085/2026/): नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव ने सराहनीय कार्य गुरुदेव की असीम कृपा और माता रानी के आशीर्वाद से, , नैनीताल कोआज गुरुवार को तल्ली ताल स्थित माँ पाषाण देवी मंदिर में एक कन्या के विवाह में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव ने कन्या के परिजनों को धनराशि एवं शादी के वस्त्र इत्यादि भेंट स्वरूप दिए गए। इस दौरान पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने विधि-विधान से पूजा कराकर कन्या को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंदिर के सेवदार अमित का भी सहयोग रहा। इस दौरान संस्था की... - [नैनीताल के सभासद मनोज साह जगाती ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन](https://takatakkhabre.com/17082/2026/): नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर ग्राम गैरीखेत में वाहन योग्य सडक निर्माण की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तराखण्ड के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में आजादी के बाद से अब तक मोटर मार्ग नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार व्यक्तियों को डोली या पीठ पर लाना पड़ता है और खराब पैदल मार्ग के कारण छात्र. छात्राएं भी चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने शीघ्र सडक निर्माण कर... - [नैनीताल में साह-चौधरी समाज का तृतीय होली मिलन समारोह 1 मार्च को,](https://takatakkhabre.com/17080/2026/): नैनीताल। रंगो के त्यौहार होली के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज नैनीताल 1 मार्च को तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि 1 मार्च को साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा दोपहर 12 बजे से लाला परमा शिव लाल साह धर्मशाला तल्लीताल,नैनीताल में तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करने की अपील की है। - [एरीज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम 27 व 28 फरवरी को सार्वजनिक रूप से खुली होगी वेधशाला](https://takatakkhabre.com/17076/2026/): 27 फरवरी को स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एरीज“ओपन डे” रहेगा,28 को आम जनता के लिए सार्वजनिक “ओपन डे” रहेगा,एरीज दे रहा अन्य सुविधा पढ़े पूरी खबर नैनीताल। रामन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। महान वैज्ञानिक भारत रत्न सी. वी. रामन ने सन 1928 में रामन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।मनोरा पीक, नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 27-28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00... - [अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि:- जिलाधिकारी जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने अभिनंदन समारोह में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल समेत न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान](https://takatakkhabre.com/17073/2026/): नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों एवं विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं जो अधिवक्ताओं और आम जनता के हित में हैं उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी और न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी... - [कृष्णापुर क्षेत्र के लोग डीएम से मिले, कृष्णापुर मार्ग को नैनीताल से जोड़ने की रखी मांग,](https://takatakkhabre.com/17070/2026/): नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र के जागरुक नागरिकों का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हें क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया । शिष्टमंडल की प्रमुख मांग बलिया नाले के भू कटाव से ध्वस्त नैनीताल नगर से कृष्णापुर को जोड़ने वाले मार्ग को जोड़ा जाना है। उपरोक्त विषय पर क्षेत्रवासियों के पूर्व दिए पत्र पर जिलाधिकारी ने अपनी संस्तुति सहित आपदा सचिव उत्तराखंड शासन को भेज दिया था । अभी उस पर कार्यवाही अपेक्षित है ।दूसरी समस्या बलिया नाले के ठेकेदार द्वारा नैनीताल वीरभट्टी पैदल मार्ग पर दिन रात ट्रैक्टर ट्रोली एवं अन्य वाहनों से निर्माण सामग्री ढोई जाने... - [ऊर्जा विभाग में सुनियोजित भ्रष्टाचार-जवाबदेही से भाग नहीं सकती सरकार- यशपाल आर्य](https://takatakkhabre.com/17067/2026/): नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि ऊर्जा विभाग में जिस प्रकार जुगाड़, हेराफेरी, भ्रष्टाचार और सुनियोजित षड्यंत्र के माध्यम से एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी को प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के पद तक पहुँचाया गया, वह केवल एक अनियमित पदोन्नति नहीं, बल्कि पूरे शासन-प्रशासन की साख पर करारा तमाचा है। यह घटना साबित करती है कि विभाग में योग्यता, अनुभव और नियमों की नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण, सांठगांठ और मिलीभगत की चल रही है। श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश को “ऊर्जा प्रदेश” बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि ऊर्जा विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा... - [होली में महिलाओं ने दी अपनी टीम दलो के साथ बेहतरीन प्रस्तुतियां, स्वांग रचकर महिलाओं को खूब गुदगुदाया, 15 महिला टीमों ने किया प्रतिभाग](https://takatakkhabre.com/17040/2026/): नैनीताल। श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज सभी महिला होलियारो की टीमों द्वारा अपनी होली का मंचन किया गया।मंगलवार को 15 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला होली दल कृष्णापुर,समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी,मां जगदम्बा महिला होली समिति,मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अम्बे तल्लीताल,प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल,जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल,नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल,जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल,जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा ,मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप,नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल,नैनी जागृति समूह नैनीताल, रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल ने श्री राम सेवक... - [सेंट जॉन्स स्कूल में नए सत्र के लिए खुला, नए और पुराने बच्चों का प्रधानाचार्या विनीता रावत और बच्चों ने गेट पर किया स्वागत, प्रवेश खुले हैं, सीमित सीटें उपलब्ध](https://takatakkhabre.com/17026/2026/): नैनीताल। मल्लीताल स्थित सेंट जॉन्स स्कूल अवकाश के बाद नए व पुराने विद्यार्थियों के लिए खुल गया है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता रावत ने स्कूल खुलने पर सुबह से गेट पर बच्चों के साथ मिलकर नन्हें मुन्नें बच्चों का भव्य रुप से स्वागत (welcome) किया । प्रधानाचार्या विनीता रावत ने बताया कि स्कूल परिसर में हाल ही में रोमांचक, और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों ने अपनी छिपी प्रतिभा को पहचाना। इंटरएक्टिव कक्षा सत्रों से लेकर हाथों-से सीखने वाले क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स तक, हर गतिविधि को सीखने के लिए उसे आनंदमय, अर्थपूर्ण और यादगार बनाया गया।... - [नन्दा-सुनंदा होली समिति, भवाली ने स्वांग में रचा प्रथम स्थान, महिला जुलूस के साथ फागोत्सव हुआ शुरू, विधायक सरिता आर्या , पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित और रंग उड़ा कर किया उद्घाटन](https://takatakkhabre.com/16996/2026/): नैनीताल। नैनीताल मेंश्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव का महिला होली जुलूस के साथ रंगों और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव का तल्लीताल स्थित परमा शिव लाल साह धर्मशाला से महिला होली जुलूस का विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने रंग उड़ा कर शुभारम्भ किया। महिला होली जुलूस तल्लीताल बाजार, मॉल रोड, खड़ी बाजार, बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल स्थित श्री रामसेवक सभा के प्रांगण में पहुंचा। इसके पश्चात विभिन्न महिला होली टीमों द्वारा होली और स्वांग रचकर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं।इस अवसर पर कुल 9 महिला होली... - ["बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए….." होली गीत पर महिलाओं ने ठुमके लगाकर खूब धमाल मचाया,लेक सिटी वेलफेयर क्लब की होली रही सुपर हिट,मुख्य अतिथि रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता रहे, अल्मोड़ा, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी व नैनीताल की पांच महिला होल्यारों को किया सम्मानित](https://takatakkhabre.com/16921/2026/): नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला बैठकी होली में महिलाओं ने खूब जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाऐ। होली के दौरान क्लब ने पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया।संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में सेंट्रल होटल में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा होली का त्यौहार आपसी... - [चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, हरियाणा के एमएससीबी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण](https://takatakkhabre.com/16908/2026/): नैनीताल। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, हरियाणा के एमएससीबीवनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने आज वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया तथा हर्बेरियम ,हाइड्रो फोनिक्स ,जैव विविधता ,ग्लास हाउस ,गार्डन की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की । विद्यार्थियों ने नैनीताल तथा उत्तराखंड की प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी गई । 25 विद्यार्थी की साथ उनके प्राध्यापक भी शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे । विद्यार्थियों को विभाग के शोध कार्यों की जानकारी भी दी गई । इस अवसर पर प्रो ललित तिवारी ,प्रो सुषमा टम्टा ,प्रो नीलू लोधियाल,डॉ नवीन पांडे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हेम जोशी ने विश्वविद्यालय तथा विभाग... ## Pages - [नैनीताल](https://takatakkhabre.com/%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)