1 March 2026

विशाखा पवार ने प्रचार के आखिरी दिन रैली निकालकर दिखाई ताकत,हरी नगर वार्ड की सभासद प्रत्याशी विशाखा पवार ने मांगे वोट,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में हरी नगर वार्ड 04 से सभासद पद की उम्मीदवार विशाखा पवार ने मंगलवार को चुनाव के आखिरी दिन के प्रचार के दौरान वार्ड क्षेत्र में ढोल-नगाड़े के साथ
रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाई।
विशाखा पवार ने मतदाताओं से विकास के नाम पर वोट मांगे । विशाखा पवार का चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा है। विशाखा ने कई बार घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरुक भी किया की 23 तारीख को घर से निकलकर सबसे पहले बूथ में जाकर मतदान करना आवश्यक होगा। आपके मतदान करने से आपके वार्ड के सदस्य और अध्यक्ष सही चुने जाएंगे। जिससे क्षेत्र में विकास ही विकास कार्य होंगे। विशाखा पवार ने हरी नगर वार्ड क्षेत्र के विभिन्न घरों में रैली के माध्यम से पहुंचकर प्रचार किया। इस दौरान मतदाताओं से आगामी 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा पर मोहर लगाकर अपना कीमती वोट देने का निवेदन किया है। विशाखा पवार इस वार्ड में कम उम्र की उम्मीदवार है उसे जन सेवा करने का जज्बा है। वह बताती है कि यदि वार्ड की जनता का उन्हें सहयोग और समर्थन मिल गया तो हरी नगर वार्ड को आदर्श वार्ड का दर्जा दिलवाएंगी ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!