4 February 2026

तल्लीताल डॉठ पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर कैंडल जलाकर उन्हें किया याद

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, नैनीताल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए तल्लीताल गांधी जी की मूर्ति  पर कैंडिल जलाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि गांधी जी का बलिदान और योगदान भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अतुलनीय है। महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन को देश की सेवा और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर समर्पित किया, जो आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
नगर अध्यक्ष एन.एस.यू.आई. आयुष कुमार ने कहा कि उनकी शिक्षाएं और आदर्श हमें न्याय, समानता, और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। आज हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।*
इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, जिला उपाध्यक्ष NSUI रत्ना रजवार,दिनेश पांडे, राजेश वर्मा, प्रियांशु बिष्ट,अमित पाठक, अभिषेक आर्या, अमन सुहेल,करन कुमार, आदित्य भाष्कर, रवि जोशी,दिव्यांशु बिष्ट, विनीत बिष्ट, आयुष मेहरा, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!