4 February 2026

नैनीताल के अधिवक्ता आलोक मेहरा बने हाई कोर्ट के न्यायाधीश

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उच्च न्यायालय बार संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
देश के कानून मंत्री ने बुधवार देर शाम आलोक मेहरा को न्यायाधीश बनाए जाने की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति की संस्तुति की थी, लेकिन मामला पिछले 15 महीनों से लंबित था।
अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद उनके न्यायाधीश बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
संभावना जताई जा रही है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!