3 February 2026

ज्योलीकोट के पास नैनीताल निवासी साह की कार खाई में गिरी, कार स्वामी घायल

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में नंबर वन के पास आज देर शाम i10 कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर लगभग सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक/वाहन स्वामी नैनीताल निवासी राजीव लाल साह 56वर्ष घायल हो गए। पुलिस कर्मियो द्वारा घायल को उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया। दुर्घटना नींद की झपकी आने के कारण घटी।


नैनीताल मल्लीताल निवासी राजीव लाल साह पुत्र लक्ष्मी लाल साह अपनी आई 10कार UK 04H 6690से शाम पांच बजे हलद्वानी से नैनीताल को जा रहे थे कि नंबर वन बैंड से पहले कार अनियंत्रित होकर लगभग सौ फीट गहरी खाई में लुढ़कते एक पेड़ के सहारे अटक गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी चनीराम, दीपक जोशी, विपिन चंद्र ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को हल्द्वानी भेज दिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!