2 February 2026

नितिन कार्की को मिली नैनीताल भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा पार्टी द्वारा नैनीताल जिले में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। नैनीताल में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव डीएसबी कैम्पस नैनीताल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अधिवक्ता नितिन कार्की को नैनीताल नगर अध्यक्ष भाजपा बनाया गया है। नितिन कार्की संघ स्वयंसेवक के साथ पूर्व में भी भाजपा युवा मोर्चा में अहम दायित्व कुशलता से संभाल चुके हैं। सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने और समाज हितों की रक्षा के लिए अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखते हैं। उनके नगर अध्यक्ष की घोषणा होते ही नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने उनके मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाए प्रेषित की हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!