2 February 2026

रविवार 2 मार्च को एरीज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम, सार्वजनिक रूप से खुली रहेगी वेधशालाएरीज प्रबंधन ने रविवार के लिए लगाई निशुल्क बस सेवा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारत रत्न सी. वी. रामन एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने 28 फरवरी 1928 को रामन प्रभाव की खोज की थी। इस खोज के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रामन प्रभाव के खोज के उपलक्ष्य में हर वर्ष 28 फरवरी को *राष्ट्रीय विज्ञान दिवस* मनाया जाता है। पूरे देश के वैज्ञानिक संस्थानों में इस दिन आम जनता और छात्रों के लिए विज्ञान संबंधी कई गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।
मनोरा पीक, नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हालाँकि शुक्रवार 28 फरवरी को बारिश की संभावना के चलते एरीज में सार्वजनिक “ओपन डे” कार्यक्रम *रविवार 2 मार्च को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक* आयोजित किया जा रहा है। 28 फरवरी को केवल एरीज के यूट्यूब चैनल पर 10:00 बजे से वैज्ञानिक व्याख्यानों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस ओपन डे के अंतर्गत आम जनता एवं विद्यार्थियों के लिए एरीज ने कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की हैं जिनमें वेधशाला का भ्रमण, दूरबीन से सूर्य के धब्बे देखना, देवस्थल स्थित एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप और 4 मीटर अंतर्राष्ट्रीय तरल दर्पण टेलीस्कोप के बारे में जानकारी, तारामंडल शो, वैज्ञानिकों से बातचीत इत्यादि शामिल हैं। सूर्यास्त के बाद शाम 6:45 बजे से दूरबीन के माध्यम से शुक्र, बृहस्पति, मंगल तथा अन्य खगोलीय वस्तुएँ भी दिखाई जाएंगी।
ओपन डे कार्यक्रम के अंतर्गत एरीज सभी लोगों के लिए सार्वजनिक और नि:शुल्क रूप से खुला होगा। अन्य दिनों के विपरीत, इस दिन किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या नामांकन की आवश्यकता नहीं होगी। जनता की सुविधा के लिए पहले आओ पहले पाओ (first come first serve) आधार पर एरीज जाने के लिए नैनीताल बस स्टैन्ड के पास से सुबह 10:00 बजे (वापसी दोपहर 1:00 बजे) एवं दोपहर 2:00 बजे (वापसी दोपहर 5:00 बजे) एरीज की निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है। लोग अपने निजी वाहन से भी एरीज आ सकते हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!