2 February 2026

तल्लीताल पुलिस ने नशे में वाहन चलाते हुए दो चालकों को किया गिरफ्तार, वहान किए सीज

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल।एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं पर  अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

आदेश के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल श्री पी एन मीणा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री डा. जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह के पर्यवेक्षण में  सघन चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोहरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक RTR बाइक  संख्या UK04J9743 के चालक राज सिंह रावत उम्र 22 वर्ष पुत्र दान सिंह निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल  व एक स्कूटी एन टॉक संख्या UK04TB 7669 के चालक पंकज पटलिया उम्र 20 वर्ष पुत्र किशन सिंह रावत निवासी गेठिया सेनिटोरियम थाना तल्लीताल  नैनीताल वाहन को शराब के नशे में मदहोश होकर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा डॉठ तल्लीताल में रोककर चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर  अन्तर्गत एमवीएक्ट में दोनों बाइक व स्कूटी चालको को गिरफ्तार किया गया* तथा  दोनों वाहनों को सीज कर दिया।
गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
2- का. अमित कुमार
3-कानिo  हरीश नाथ आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!