12 March 2025

“रंगीलो देवर घर आयो……”पर महिलाएं खूब नाचींश्री राम सेवक सभा के फागोत्सव में महिला होली की रही धूम,बीना पंत ,भावना रावत , चंद्रा पंत , कमला साह, सुमन साह हुए सम्मानित

0

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की महिला होली में आज महिलाओं ने होली का रंगों की बौछार होली गायन से की । ऐसों चटक रंग डालो ,गोरी गोरी मोरी कलाइयां, नदी जमुना के तीर , सिद्धी के दाता , मलत मलत नैना लाल भयो, मेरो रंगीलो देवर घर आयो , खेलते रघुवीर सिया होरी,राधा कृष्ण खेले होली बरसाने ,होली खेलन पधारो, की गाकर होली के धूम मचाई ,आज होली का रंग जमाने में होलियारों में वंदना पांडे ,हेमा कांडपाल , विनीता पांडे, सुमन साह ,भावना रावत ,दीपा चौधरी ,पुष्पा बावड़ी , सुषमा डंडरियाल ,डॉ रेखा साह, ममता रावत ,मुन्नी तिवारी , प्रीति डंगवाल ,रेखा जोशी ,रजनी चौधरी , सरिता त्रिपाठी , ज्योति चौधरी चंद्रा सती ,मुन्नी भट्ट , माया साह , ललिता तिवारी ,भारती साह ने होली का रंग जमाया और नैनीताल को होली में किया ।

Whats-App-Image-2025-03-05-at-22-25-45-394e8d10

आज होलियारों को जिन्होंने स्वांग किया उनको सम्मानित किया गया उनमें बीना पंत ,भावना रावत , चंद्रा पंत , कमला साह, सुमन साह को संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया । संचालन नवीन पांडे एवं प्रो ललित तिवारी ने किया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मनोज साह ,जगदीश बावड़ी , विमल चौधरी ,डॉ मनोज बिष्ट ,अशोक साह , देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह ,रजनी दोसाद ,आभा सह ,विमला कुंजवाल ,मोहित लाल साह , नवीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!