2 February 2026

उत्तराखंड में पंचायत की उन्नति विकास पर्यटक, धार्मिक स्थलों को संकलित क्षेत्र पंचायत भीमताल की विकास पुस्तिका बहनों को रही समर्पित, क्षेत्र पंचायत की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र पंचायत की विकास पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने प्रशासक ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भीमताल क्षेत्र पंचायत सभागार में विकास पुस्तिका का विमोचन सांसद अजय भट्ट ने किया। इस दौरान कहा आज का दिन बहनों महिलाओं के सम्मान का दिन है।भीमताल विकास पुस्तिका का विमोचन में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया।विकास पुस्तिका में क्षेत्र पंचायत के 5 वर्षों का विभिन्न ग्राम पंचायत में विकास कार्य एवं सामाजिक पर्यटक स्थल , बेरोजगारी,विभागीय जानकारियां ,पूर्वजों एवं धार्मिक स्थलों का वर्णन संकलित किया गया है।

सांसद भट्ट ने कहा कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। पत्रिका के अंदर उत्तराखंड की उन्नति अनेकों चीज का यहां वर्णन किया गया है। यह पत्रिका ज्ञानवर्धक है क्षेत्र पंचायत ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में वर्णन किया गया है। भट्ट ने कहा शीघ्र ही भीमताल में पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासक प्रमुख डाo बिष्ट ने कहा यह पुस्तिका धरोहर है। दान सिंह मालदार जैसे अनेकों लेख हैं। पुस्तिका विमोचन में उपस्थित सांसद एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, प्रशासक हेमा आर्य राधा कुल्याल, जया बोहरा, लता पलड़िया, रेनू मेहरा, कमला देवी अनीता प्रकाश, तारा पलड़िया, सभासद शिप्रा जोशी, सुनीता पांडे,लक्ष्मण गंगोला, पूरन भट्ट, ललित मोहन, इंदर मेहता, प्रकाश, दिनेश चंद्र,शेखर भट्ट,लतिका भंडारी, बिना भट्ट, पुष्पा मेलकानी, ज्योती बिष्ट, मोनिका नयाल,देवकी पांडे, संजय वर्मा,मनोज भट्ट, नितेश बिष्ट,कमला आर्या, कमल जोशी, योगेश तिवारी, संदीप पांडे,नीरज रेकुनी, शुभम,धर्मेंद्र शर्मा, अनीता बिष्ट, नीलम पपनोई, अंजू पाण्डेय,बीना भट्ट, पुष्पा उप्रेती,मुक्ता राठी,हेमा खनायत, नवीन क्वीरा, दुर्गा दत्त, कमल कुल्याल,खंड विकास अधिकारी महेश्वर सिंह अधिकारी सहित अनेक ग्रामीण मातृशक्ति नौनिहाल उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!