2 February 2026

एनएसयूआई एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने किया रक्तदान

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी एवं नगर अध्यक्ष आयुष आर्या के नेतृत्व में एनएसयूआई एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजकीय बी.डी.पांडे जिला अस्पताल के रक्तकोष में विशेष रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान करने वालों में नगर अध्यक्ष एनएसयूआई आयुष आर्या, एनएसयूआई की छात्रा विंग से रचना रजवार, काजल मिश्रा, सिमरन तथा नैंसी व अभिषेक आर्या, नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश अधिकारी, अनमोल थापा, ऋषि तथा संजू कुमार, प्रियांशु बिष्ट, निखिल, सुहेल, हिमेश, जय वर्धन तथा हर्षित एवं आदित्य रहे। बता दें कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया गया। इस अवसर पर

पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व समाजसेवी मुन्नी तिवारी, पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस धीरज बिष्ट, नगर सचिव कांग्रेस कमेटी बंटू आर्या, अभिषेक कुमार तथा अंशुल कुमार आदि उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए रक्तदान करने वाले सभी कांग्रेस जनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!