2 February 2026

शिल्पकार सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ,शपथ विधायक सरिता आर्या व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण ने दिलाई

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आज रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण रहे । नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ,महामंत्री राजेश लाल गांधी,मंत्री अनिल गोरखा व कोषाध्यक्ष कैलाश आगरकोटी को विधायक सरिता आर्य एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आज ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण ,गिरीश चंद्र आर्य, पी आर आर्य, जोगा राम, सभा के पूर्व अध्यक्ष यशोदा प्रसाद, जोगा राम को सलाहकार समिति ,शिल्पकार सभा के पूर्व अध्यक्ष के एल आर्य को संरक्षक, पूर्व उपाध्यक्ष को वरिष्ट उपाध्यक्ष, उषा कन्नौजिया को महिला उपाध्यक्ष ,संजय कुमार को लेखा परीक्षक, एडवोकेट मनोज कुमार को विधि सलाहकार,सुरेश चंद्र को मीडिया प्रभारी,राकेश कुमार शंभू को कार्यालय सचिव मनोनीत किया। कार्यकारणी सदस्यों में दीवान चंद, राजेंद्र सिंह कुटियाल, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप त्यागी, देवेंद्र प्रकाश, अनिल कुमार, राजेश चंद्र, महेश चंद्र, जितेंद्र टम्टा, सचिन कुमार, रोहित कुमार, इंद्र कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार आदि लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया । आज शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका के वर्तमान तीन सभासद कु काजल आर्य, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार के अलावा पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, निर्मला चंद्रा, सुदेश कुमार, सरिता आर्या, पंचदेवानंद, जितेन्द्र टम्टा, गोविंद प्रसाद, अनीता चंद्र, यतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेश, माया दत्ता, एडवोकेट शशांक कुमार, सुशील दत्ता, सुरेश पंच, देव आनंद कुमार समेत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!