2 February 2026

नैनीताल के श्री मां पाषाण देवी मंदिर में मची होली गीतों की धूम, जब मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट के साथ महिलाओं ने लगाए ठुमके

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ठंड़ी सड़क स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार को मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों पर मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट के साथ जमकर डांस किया । इस मौके पर आमंत्रित होल्यारों ने एक से बढकर एक होली गीत गाकर मंदिर क्षेत्र का माहौल होलीमय कर दिया।

इस दौरान होली खेलन आए रघुवीर, बरसे लाल गुलाल अबीर–, आई होली बरसों बाद आयी होली- समेत कई होली गाए गए। इस दौरान डा. प्रगति जैन, कमला उप्रेती, मंजू रौतेला, शोभा तिवारी, दीपा जोशी, रजनी चौधरी, कविता भट्ट, विनिता भट्ट, कल्पना बिष्ट, दीपा खोलिया, कुसुम सनवाल, मंजू डालाकोटी, गीता नैनवाल, सविता साह, भावना साह, सुनीता चौधरी समेत अमित डालाकोटी, प्रमोद सुयाल, पप्पू बिष्ट, गौरव जोशी, विनोद तिवारी तथा सौरभ नैनवाल आदि मौजूद रहे। अंत में होल्यारों को प्रसाद वितरित किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!