2 February 2026

नैनीताल पहुंचे मध्य प्रदेश के मेयर व अध्यक्षों का दल, पालिका के कार्यों को जाना, महिला समूह के उत्पादों की ली जानकारी, बुरांश संस्था के उत्पादों की की तारीफ

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका सभागार में मध्य प्रदेश के 32 निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मेयर, अध्यक्ष
आदि का दल पहुंचा। यह सभी जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष और मेयर शैक्षिक भ्रमण के तहत पहुंचे उन्होंने अधिकारियों से पालिका कार्यों को जाना। नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्हें दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत गठित महिला समूहों की ओर से आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। यहां 35 महिला समूहों ने प्रतिभाग कर अपने उत्पाद सजाए थे। जिसमें बुरांश संस्था की अध्यक्ष कंचन जोशी ने अपने उत्पादों के बारे में उनका विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा महिला समूह से
मेयर व अध्यक्षों ने स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पाद, बाजार व भविष्य में इससे रोजगार की संभावनाओं पर उनसे सवाल किए। महिला समूहों ने भी उन्हें स्थानीय उत्पादों को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएम सीमा पांडे, चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, बुरांश संस्था की अध्यक्ष कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के 32 निर्वाचित जनप्रतिनिधि,मेयर,अध्यक्ष का दल नगर पालिका परिषद नैनीताल के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित हुआ। शैक्षिक कार्यक्रम में उपस्थित टीम को नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत गठित महिला समूहों द्वारा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 35 महिला समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नैनीताल से सी एम एम सीमा पांडे,चंदन भंडारी,सोनू तिवारी उपस्थित रहे

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!