2 February 2026

नैनीताल में स्कूली बच्चों की होली गायन प्रतियोगिता हुई, एमएल साह बाल विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने मारी बाजी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 29 वें फागोत्सव में आज स्वर्गीय नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों ने होली गायन की प्रस्तुति दी । प्रस्तुति देने वाले स्कूलों में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ,राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यापीठ , भारतीय शदीद सैनिक विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल , सी आर एस टी इंटर कॉलेज , रामा मॉन्टेसरी स्कूल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । अमेरिकन किड्स अकादमी तथा वृन्दावन डांस एवं म्यूजिक अकादमी के बाल कलाकारों ने होली का रंग जमाकर लोगों का मन जीता ।

नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,राजेश साह, प्रखर साह ,मनोज साह जगदीश बावड़ी ,विमल चौधरी , बिशन सिंह मेहता , राजेंद्र लाल साह ,भुवन बिष्ट ने पुरस्कार वितरित किए। प्रथम स्थान मोहन लाल साह बाल विद्यामंदिर ,द्वितीय स्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार रामा मॉन्टेसरी तथा राष्ट्रीय शहीद सैनिक तथा प्राथमिक विद्यालय ने सांत्वना पुरस्कार जीता । संचालन डॉ ललित तिवारी ,हेमंत बिष्ट ,मीनाक्षी कीर्ति ,मुकेश जोशी ने किया । सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।निर्णायक कैलाश जोशी ,बृजमोहन जोशी रहे तथा हारमोनियम एवं टेबल पर नवीन बेगाना तथा संजय कुमार रहे । सभी को राजेश साह के साथ सम्मानित किया गया । आज बाल कलाकारों ने उड़ मिलत मय्या मिल आए , आओ होली के दिन ,कैले बंधी चीर, जी राय जागी रहे , अखियां पड़त गुलाल , मोरी आंखों में डारी गुलाल ,बुरांश का फूला , है है है मोहन गिरधारी , है रंग डालूंगी है रंग डालूंगी ,मेरे नैनिका तार नवल रसिया प्रस्तुत कर स्वर से होली के रंगों की बौछार की गई ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!