2 February 2026

होली की फोटो प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी पंजीकरण के बाद अंतिम तरीख18 मार्च तक अपनी फोटो अवश्य कर लें अपलोड

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा के फागोत्सव में होली फोटो प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जो कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक द्वारा प्रायोजित है। फोटो प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी भाग ले रहा है वह ₹200 की रसीद कटवाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। प्रतिभागी को अपनी सर्वश्रेष्ठ चार खींची गई फोटो को नैनीताल फोटोग्राफी पेज जो फेस बुक में है उस पर अपलोड करना है । जिसका लिंक शेयर किया जा रहा है।

हिमांशु जोशी ने बताया की प्रतिभागी को फोटो अपलोड करने के लिए अंतिम तिथि 18 मार्च शाम 6:00 तक रखी गई है। उसके बाद कोई भी फोटो प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार 7500 ,द्वितीय 5000 तथा तृतीय 3500 का रखा गया है तथा प्रथम स्थान पर आने वाले को बुरांश संस्था कौसानी थ्रीस कपूर द्वारा फोटोग्राफी की कार्यशाला मुफ्त कराई जाएगी ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!