2 February 2026

नैनीताल में एडीएम विवेक राय ने कार्यभार संभाला

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। विवेक राय ने जिला मुख्यालय नैनीताल में गुरुवार कों एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट(एडीएम) का पद ग्रहण कर लिया है। इससे पहले नैनीताल में एडीएम शिवचरण द्विवेदी थे। विवेक रॉय इससे पहले काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहें है । काशीपुर का नगर आयुक्त बनने से पहले वह हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी रह चुके हैं। और मंडी समिति हल्द्वानी के प्रशासक भी रहें हैं।

एडीएम विवेक रॉय अल्मोड़ा के भूलेख, राजस्व पुलिस सर्वेक्षण और प्रशिक्षण संस्थान के कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं। विवेक रॉय हल्द्वानी , कालाढूंगी, रामनगर, धारी,
कोश्याकटोली में एसडीएम भी रह चुके है।
2009 से 2012 तक वो तहसीलदार के पद नियुक्त रहें।
इस दौरान एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जो निर्देश व प्राथमिकतएं होंगी शासन की जो नीतियों होंगी जन जन तक तेजी से पंहुचाया व समस्याओं का जल्द समाधान होगा। कहा कि आम जनता लाभान्वित हो यही उनका उद्देश्य है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!