2 February 2026

शिल्पकार सभा की महिला विंग का हुआ गठन, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता सभा अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा व संचालन सभा के मंत्री अनिल गोरखा एवम महेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में आगामी 14अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को लेकर चर्चा की गई। सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने बताया की शिल्पकार सभा ने महिलाओं की एक विंग बनाई। जिसमें एडवोकेट तारा आर्या को अध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू चौधरी,उपाध्यक्ष, संगीता, महामंत्री मनीषा आर्या ,मंत्री, नीता आर्या कोषाध्यक्ष सरिता आगरकोटी एवम संगठन मंत्री नीता आर्या को सर्वसम्मति से चुना गया। सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट तारा आर्या ने कहा कि मेरी पूरी टीम मिलकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे और अनुसूचित जाति के लिए कार्य करेंगे तथा आगामी 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी करवायेंगे। आज बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला उपाध्यक्ष उषा कन्नौजिया,मंत्री अनिल गोरखा, कोषाध्यक्ष कैलाश आगरकोटी, मीडिया प्रभारी सुरेश चन्द्र, धर्मेंद्र कुमार,गिरीश चंद्र आर्य, राकेश टम्टा, अनिल कुमार, देवेन्द्र, प्रकाश, राकेश कुमार शंभू ,राजेश कुमार आदि कई लोग उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!