2 February 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी व किया मिष्ठान वितरण

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री शांति मेहरा रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई व मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।


कार्यक्रम में राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया बिष्ट, अमिता शाह, भरत मेहरा, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, राधा पांडे खोलिया, कविता गंगोला, अरुण , विजय कुमार, मनोज जगाती, भगवत रावत, अरुण कुमार, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, आशीष बजाज (सह-संयोजक), आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, युवराज, विक्रम राठौर आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!