2 February 2026

ग्रामीणों की मदद को आगे आया नैनीताल का आशीर्वाद वूमेन्स क्लब

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। आशीर्वाद वूमेन्स क्लब द्वारा बगड़ मल्ला तोक पाली में ग्राम प्रधान भगवती देवी के घर में ग्रामीण महिलाओं व को एकत्रित किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को क्लब की वरिष्ठ सदस्य व सेवानिवृत प्रधानाचार्या रेखा त्रिवेदी ने स्वच्छता के संदर्भ में विस्तार से समझाया साथ ही र मामले में घरेलू व वैज्ञानिक तथ्य भी समझाएं। इसी क्रम में क्लब के सदस्यों ने के द्वारा लगभग 35 महिलाओं तथा लड़कियों को सैनिटरी नैपकिंस वितरित नेकिए गए।

इसके अलावा ग्रामीण र महिलाओं व लड़कियों को वस्त्र, बेडशीट, कुशन कवर, सलवार सूट,
स्टॉल, साडियां, जींस तथा टॉप इत्यादि क्लब के सदस्यों द्वारा वितरित किए गये। इसी क्रम में रामकृष्ण शारदा मिशन पंगोट की सामाजिक कार्यकर्ता प्रसन्न पुराना माताजी को भी आमंत्रित किया गया था। उनके द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आश्रम में रोजगार हेतु तथा शारीरिक स्वास्थ्य और योग हेतु आश्रम में आने के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि खुशी दो और खुशी दो। इसी माह अप्रैल माह के भीतर ही क्लब के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को विवाह हेतु तथा बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी वितरित
की जाएगी। कार्यक्रम में क्लब की ओर से शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, मोनिका शाह, रेखा त्रिवेदी, मानसी गर्ग, नीलू ऐलहेनस तथा वर्षा व अंजली श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही जबकि ग्रामीण महिलाओं में ग्राम प्रधान भगवती देवी, कमला देवी, राधा देवी, दीपा देवी, शांति देवी, सविता आर्य, हिमानी आर्य, किरण, संगीता आर्य, प्रेमा देवी, नीमा देवी, तुलसी देवी, दीपा देवी, गरिमा, प्रेमा, गंगा, रोशनी व आशा इत्यादि उपस्थित थी। अंत में केक काटकर सभी ग्रामीणों का मुंह मीठा करवाया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!