2 February 2026

बागेश्वर की बेटी नैनीताल की बहू दीपा चौधरी ने ऐपण बनाने में की है महारथ हासिल, विभिन्न राज्यों में पहुंच रही हैं दीपा की बनाई गई ऐपण कलाकृति

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। बागेश्वर की बेटी नैनीताल की बहू दीपा चौधरी ऐपण बनाने में महारथ हासिल कर रही हैं। इन दिनों दीपा केतलियों पर विभिन्न डिजाइनों के आकर्षक ऐपण बनाकर लोगों के ऑर्डरों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। दीपा के हाथ के हुनर की धनी हैं। वह जिस प्रकार का डिजाइन बनाती हैं वही आकर्षक बनता जाता है। उनकी बनाई गई ऐपण कला कई राज्यों में जा रही हैं वहां के लोग ऑर्डर देकर मंगवा रहे हैं।


दीपा चौधरी बताती हैं कि उन्हें इंटर इंटरमीडिएट करने के बाद ऐपण कला में रुचि आई और वह ऐपण बनाते-बनाते इस मुकाम पर पहुंच गई है अब कोई भी डिजाइन हो वह चंद मिनटों में बना देती हैं। दीपा चौधरी ने बताया कि उन्होंने केतली, पूजा थाली, विभिन्न प्रकार की चौकियां, मोबाइल बैग, शादी की पोटली आदि तमाम ऐपण की वस्तुएं बनाई हुई है। उन्होंने बताया कि घर के काम करने के बाद जो समय मिलता है वह इस काम में मन लगाकर अपने काम को पूरा करती हैं। दीपा ने बताया कि उन्हें कई बार ऐपण प्रतियोगिता में निर्णायक के भूमिका में भी रही हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!