2 February 2026

नैनीताल में पत्रकार संगठन के जिला व नगर के निर्वाचित पदाधिकारियों को सीएम पुष्कर धामी ने गोेपनीयता की दिलाई शपथ,सीएम को 10 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) पत्रकार संगठन के नैनीताल जिला एवं नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में पत्रकारों की
जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी की सूची में जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, महासचिव राजू पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल, चंद्रेश पांडे, भूपेंद्र मोहन रौतेला व ओपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कपिल, तेज सिंह नेगी, गिरीश पांडे व गंगा सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष नीरू भल्ला, संगठन मंत्री रिम्पी बिष्ट, सचिव पंकज कुमार, यूएस सिजवाली, दीवान सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, अजय चौहान व नावेद सैफी, कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, उप सचिव दीपक कुमार व अनुराग वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य ललित जोशी, नवीन तिवारी व एसएम इमाम के अलावा


नगर कार्यकारिणी की सूची में
अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश सागर, उपाध्यक्ष सुरेश कांडपाल,अमित पड़लिया,
व प्रदीप कुमार, सचिव कैलाश नेगी, संगठन मंत्री मुनिब उर रहमान, उप सचिव नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, संरक्षक रवींद्र पांडे ‘रवि’ को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गिरीश रंजन तिवारी और प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन जोशी द्वारा संयुक्त रूप से अपनी 10 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बोट हाउस क्लब में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी व सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता व लेखक अश्विनी दुबे मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!