4 February 2026

23 जून को बीडी पांडे चिकित्सालय में लगाया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर,नीलम गुप्ता को बनाया गया कार्यक्रम का संयोजक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया की क्लब द्वारा 23 जून को बीडी पांडे अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम की सफलता के लिए नीलम गुप्ता को संयोजक एवं तनु सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। क्लब की सचिव सरिता त्रिपाठी ने बताया की कार्यक्रम 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। क्लब द्वारा पिछले 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन शहर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक नीलम गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए युवाओं छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए रानी शाह, विनीता पांडे, ज्योति ढौंढियाल, रमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, रमा तिवारी, डॉ प्रगति जैन, गीता शाह, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, मीनू बुधलाकोटी, डॉक्टर पल्लवी, संगीता श्रीवास्तव, अमिता शाह, अमि ता शेरवानी, मधुमिता, कंचन जोशी, लीला राज, भावना साह, वंदना जोशी, तनप्रीत, सविता कुलौरा, दया कुंवर, सरस्वती शिराला, सोनू साह, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, नीरू शाह, पुष्पा कांडपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!