4 February 2026

चीना बाबा स्थित नव निर्मित शौचालय नहीं खुलने से फैल रही है गंदगी, जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने शौचालय खुलवाने के लिए सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने संगठन की ओर से
मल्लीताल चीना बाबा मन्दिर के सामने पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर नये शौचालय के निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में कहा कि काफी समय पूर्व से शासन / प्रशसन के द्वारा नैनीताल मुख्यालय का सौंदर्यीकरण कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसी क्रम में नैनीताल मुख्यालय के अनेकों चौराहों का चौडीकरण की परिधि में जो भी दुकानें आई उन्हें तोड़कर हटा दिया गया। इस चौड़ीकरण कार्य के अर्न्तगत चीना बाबा मन्दिर मल्लीताल के सामने पूर्व में एक सार्वजनिक शौचालय था जिसे काफी समय पूर्व तोडा जा चुका है। उक्त शौचालय के तोड़े जाने के फलस्वरूप आम जनमानस को शौचालय की सुविधा से वंचित होना पड़ा। भौतिक निरीक्षण पर पाया गया है कि उक्त पुराने शौचालय के स्थान पर नया शौचालय नीचे की ओर निर्मित किया जा रहा है। सम्भवतः नए शौचालय का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है परन्तु नये निर्मित शौचालय का प्रयोग किन परिस्थितियों में रोका गया है। यह विचारणीय विषय है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर शौचालय न होने के कारण काफी समय से आम जनमानस को अत्यधिक कठिनाईयां हो रही है, जिस कारण कुछ पुरुष व्यक्तियों को उक्त शौचालय के सामने खुले में शौच करते पाया गया है। जिससे गंदगी फैल रही है। संस्था के अध्यक्ष श्री चौधरी ने नवनिर्मित शौचालय का उपयोग सार्वजनिक रूप से यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जाना (आम जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप) नितान्त आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नैनीताल व निर्माण संस्था को उक्त शौचालय को अतिशीघ्र उपयोग के लिए खुलवाने हेतु निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!