5 February 2026

नैनीताल में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 59 वां स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की के नेतृत्व में सूखाताल में शिवसैनिक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा की 59 वर्ष पूर्व बालासाहब ठाकरे द्वारा 19 जून 1966 को शिवसेना का गठन गरीबों, निर्वलो, बेरोजगार राष्ट्रीय हित एवं हिंदुत्व की रक्षा के लिए किया गया था जिस संकल्प को दोहराते हुए बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों पर सभी शिवसैनिक कार्यकर्ताओं को चलने का आवाहन किया। प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की ने कहा की शिवसैनिकों को पूरे उत्तराखंड में सभी शिवसैनिकों को एकत्रित करके शिवसेना को मजबूत किया जाएगा। जिसमें उपस्थित शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ,शिवसेना प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की, शिवसेना कुमाऊँ मंडल सचिव महेश चंद्र , शिवसेना नैनीताल नगर अध्यक्ष मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद्र दानी , शिवसेना विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह बिष्ट,मनोज बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!