5 February 2026

वाह रे वाह नैनी झील में यह कैसा पीला पानी समा रहा है, सब जानते हैं फिर भी कोई इस पीले पानी के लिए नहीं उठाता है आवाज, सिर्फ वीडियो बनाने और ग्रुपों में सक्रिय दिखाई देती है जनता,जिला प्रशासन की आंखें मूदी हुई,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जीवन दायिनी नैनी झील कहे जाने वाली झील इन दोनों बिना बारिश के सीवर से पूरी तरह से रिचार्ज हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन इस और कतई गंभीर नहीं है। जगह-जगह से सीवर लाइनें चौक होने पर सीधे सीवर का पानी नैनी झील में समां रहा है। अभी तो बारिश नहीं हुई है यह हाल है नैनी झील का यदि लगातार बारिश हुई तो बारिश का पानी और सीवर का पानी दोनों मिक्स होकर जाएगा तो किसी को नहीं पता चलेगा ऐसा सोच रहा है संबंधित विभाग। कई दिनों से लगातार इसी तेज बहाव में नयना देवी मंदिर के बराबर से गुजरने वाले नाले से सीवर का गंदा पानी सीधे नैनी झील में समां रहा है। इसी पानी को नैनीताल नगर वासी समेत पर्यटक पी रहे हैं। संबंधित विभाग सीवर लाइन को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। करोड़ों रुपए लगाने के बाद भी सीवर लाइन का यह हाल है।
इसलिए लोगों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से विनम्र निवेदन किया है कि संबंधित विभाग को सीवर लाइन दुरस्त करने और नैनीझील को सीवर से मुक्त कराने की अपील की है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!