5 February 2026

यूथ हॉस्टल में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी रेशमा टंडन ने कराया योग, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। यूथ हॉस्टल, मल्लीताल, नैनीताल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया ।

इस पहल का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देना है और यह भारत की समृद्ध साँस्कृतिक विकास का गौरवपूर्ण प्रतिबिंब है। युवा मामले के विभाग की गतिविधियों में से युवा छात्रावास में योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। योग संगम कार्यक्रम के तहत यूथ हॉस्टल के सदस्यों एवं स्थानीय लागों की प्रतिभागिता के साथ सामूहिक योग सत्र/योगाभ्यास/योग प्रदर्शन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, नैनीताल के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला चौहान लेक सिटी वेलफेयर क्लब की सदस्य द्वारा की गई। कार्यकम के शुभारंभ पर अध्यक्ष द्वारा योग से स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी देते हुए योग से लाभ एवं योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु कहा गया। योग प्रशिक्षक में रेशमा टंडन, कामना कंबोज, सुनीता वर्मा, संगीता साह, मंजू नेगी, मृणाल नेगी, जी०के०ए गौरव बब्बी, आदि द्वारा योग के अलग-अलग अभ्यास एवं क्रियाएं करवाए गए।इस अवसर पर श्री आर०एस० टोलिया, वार्डन, एम० टोलिया प्रबंधक, कमल सिंह दानू, लिपिक, विशन राम, रमेश राम, हरि सिंह मिरौला, मनीष महरा, सुनील एवं यूथ हॉस्टल के 95 हॉस्टलर्स सदस्यों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!