5 February 2026

नैनीताल में सांसद अजय भट्ट व विधायक समेत अधिकारियों ने किया योग,राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ मेंछात्रों व शिक्षकों ने किया सामूहिक योग,विभिन्न जगहों पर रही योग की धूम,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षाबलों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जनपद का मुख्य कार्यक्रम डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित हुआ, जिसमें सांसद, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक, नैनीताल, सरिता आर्य; दर्जा राज्य मंत्री, दिनेश आर्य; कुमाऊं आयुक्त, दीपक रावत; मुख्य विकास अधिकारी अनामिका; उप जिलाधिकारी, नैनीताल नवाजिश खालिक, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ पल्लवी, दीपिका बिनवाल, गीता शाह, अमिता शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और सामाजिक संतुलन का माध्यम है। “जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये…” श्लोक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योग विषम परिस्थितियों में भी व्यक्ति को संयमित और स्थिर बनाए रखता है। उन्होंने जल, पोषण, वायु, निद्रा और मन के संतुलन को संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिला है। साथ ही उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने और बच्चों को Autobiography of a Yogi (योगी कथामृत) पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा दी।
साथ ही सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव और उसका संरक्षण हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहभागिता को भी प्रेरणादायी बताया।
मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद के अन्य स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए। इधर
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग मंत्रों के उच्चारण एवं सूर्य नमस्कार से हुई। उसके पश्चात विभिन्न योगासन के अभ्यास कराए गए। छात्रों ने बड़ी एकाग्रता और समर्पण के साथ योग में भाग लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित कई वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करता है और युवाओं को जीवन के प्रति अनुशासित बनाता है। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य, एकता और आध्यात्मिकता का संदेश पूरे समाज में दिया गया।
इस आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डी.एस. मेहरा, विमलेश गोस्वामी, कुंदन सिंह सुयाल, ममता बिष्ट, जितेंद्र भट्ट, श्रीमती विनीता, दीप्ति त्रिपाठी, नीता चम्याल, राधा जोशी, तारा बिष्ट, जानकी, चम्पा, रीतू, एवं राजेन्द्र सिंह कोमल सहित कई अन्य शिक्षकों व अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!