5 February 2026

तल्लीताल व्यापार मंडल ने लिया कठोर फैसला,अब नहीं घुस पाएंगी तल्लीताल बाजार में बाइकें,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। तल्लीताल बाजार में अब समय के अनुसार ही वहान प्रवेश करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोई भी वहान तल्लीताल बाजार में नहीं घुस पाएगा।
तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह समेत अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों से राय मुशायरा कर यह निर्णय लिया गया है।
तल्लीताल थाने के नीचे वाला गेट स्थानीय लोगों की राय के अनुसार खुला रहेगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने तल्लीताल थाने में लिखित पत्र के साथ व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की राय मुशायरा की हस्ताक्षर युक्त सूची सौंपकर शीघ्र से लागू करने का अनुरोध किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री साह ने पत्र के माध्यम से बताया कि
व्यापार मंडल तल्लीताल द्वारा मुख्य बाजार के सभी लोगो से लिखित में एक राय मांगी थी जिसमें सभी दुकानदार भी शामिल है। जिसका विषय था मुख्य बाजार का गेट खुलना चाहिए या नही एवं थाने के नीचे वाला गेट नहीं खुलना चाहिए या नहीं। जिसमें अधिकतम लोगो की संस्तुति प्राप्त हो गई है। जो इस प्रकार है मुख्य बाजार का गेट प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगा। तथा थाने के नीचे वाला गेट हमेशा खुला रहेगा। कुल 120 लोगो की राय हमें प्राप्त हुई है। जिसमें 92 दुकानदारों का कहना है कि मुख्य गेट बंद होना चाहिए तथा शेष 28 लोगो का कहना है कि मुख्य गेट खुला रहना चाहिए लिहाजा अनुरोध है कि इस बंद को लेकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित कीजिएगा।
इसके साथ यह भी अनुरोध है कि जो लोग बाजार में रिहाईश करते है। व्यापार मण्डल द्वारा उनकी बाइको में एक स्टीकर लगाया जा रहा है। यदि दुकानों के बाहर कोई स्थानीय स्टीकर वाली बाईक खड़ी करता है इसकी भी अनुमति आपके समक्ष रखी जाऐगी। तथा अन्य कोई भी बाहरी वाहन जो बाजार में खड़ा होता है। उस पर भी उचित्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!