5 February 2026

नैनीताल में हरेला महोत्सव की तैयारियां शुरू, हरेला बुवाई कार्यक्रम 6 जुलाई को,कार्यक्रम संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता मैं संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी हरेला महोत्सव का आयोजन 19 व 20 जुलाई को शैले हाल में किया जाएगा। 6 जुलाई को हरेला बुवाई का आयोजन होटल पवेलियन में रखा गया है।

हरेला बुवाई कार्यक्रम की संयोजक गीता शाह तथा दो दिवसीय हरेला महोत्सव की संयोजक दीपा पांडे को बनाया गया है। इसके अलावा अमिता शाह, विनीता पांडे, रानी शाह, ज्योति ढौंढियाल एवं हेमा भट्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। शोभा यात्रा का संयोजक डॉ प्रगति जैन एवं कंचन जोशी को सह संयोजक बनाया गया है । क्लब की अध्यक्ष आभा साह ने कहा इस बार हरेला महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे ने बताया की 19 जुलाई को 11 बजे से गोवर्धन हाल से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें शहर के स्कूली बच्चे प्रति भाग करेंगे। कार्यक्रम में इस बार असम राजस्थान एवं पंजाब की टीमों को तथा राज्य के जिलों के संस्कृति दलों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा क्लब द्वारा 20 जुलाई को प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए मीनाक्षी कीर्ति को संयोजक प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल एवं रमा भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है। बैठक का संचालन सचिव सरिता त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम की तैयारी में जीवंती भट्ट, कविता त्रिपाठी, रेखा पंत, रेखा जोशी, रमा तिवारी, डॉक्टर पल्लवी, नीरू शाह, तन्नू सिंह, कविता गंगोला, नीलम गुप्ता, भावना शाह, वंदना जोशी, मानसी गर्ग, मधुमिता, सीमा सेठ, जया वर्मा, संगीता श्रीवास्तव अमिता शेरवानी, मीनू बुधला कोटी, लीला राज, पुष्पा कांडपाल, खष्टी बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!