5 February 2026

तल्लीताल पुलिस चौकी के पास हो रही है अवैध रूप से कार पार्किंग, सभासद गीता उप्रेती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका तल्लीताल बाजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने तल्लीताल डॉठ स्थित पुलिस चौकी के समीप मुख्य चौराहे और हिमालय होटल को जाने वाले रास्ते में अवैध रूप से पार्किंग कर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। जिससे पालिका सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अवैध रूप से हो रहे वाहनों की पार्किंग को तत्काल हटवाने‌ का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में सभासद गीता उप्रेती ने कहा
कि तल्लीताल मुख्य चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र के पास और हिमालय होटल को जाने वाले मार्ग तक कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा अनाधिकृत रुप से अपने चौपहिया एवं दोपहिया वाहन पार्क कर दिये जा रहे है। जिससे उक्त स्थल पर पर्यटकों एवं आम जनता हेतु बनाये गये पर्यटक स्थल की कोई महत्ता नहीं रह गयी है। साथ ही पालिका को भी संबंधित स्थल पर सफाई कार्य में कठिनाईयां उत्पन्न हो रही है तथा कार्य बाधित हो रहा है। उक्त स्थल में वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग निषेध किया जाना अनिवार्य प्रतीत होता है। सभासद गीता उप्रेती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में उक्त समस्या का निस्तारण करने के लिए जल्द से जल्द संबंधित को निर्देशित करने तथा कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!