5 February 2026

पालिका अध्यक्ष को सफाई कर्मचारियों ने पत्र देकर चेताया,पालिका के सफाई कर्मचारी कल 28 जून को रहेंगे कार्य बहिष्कार पर,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र देकर चेताया कि कर्मचारियों के देयकों के भुगतान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 जून से दोपहर 2:00 बजे के बाद समस्त पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
पत्र के माध्यम से संगठन ने आपसे मौखिक व लिखित रुप से भी कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में अपने माँग पत्र आपके सम्मुख रख चुका है, फिर भी हमारी बातों को आपके द्वारा कहीं पर भी प्राथमिकता से नहीं लिया जा रहा है। जैसे कर्मचारियों की ग्रेजयूटी, पेंशन, एरियर अर्जित अवकाश, मेडिकल बिल, बरसाती, सफाई उपकरण आदि भी कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।
इसलिए मजबूर होकर समस्त पालिका कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार करने पर बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 28 जून दो बजे से समस्त पालिका कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। अगर कार्य बहिष्कार के दौरान कोई बीमारी फैलती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष की होगी। पत्र में अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, उपाध्यक्ष खष्टी शाह, उपसचिव मीना, सचिव रितेश कपिल आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!