5 February 2026

सभासद मनोज साह जगाती ने आयारपाटा वार्ड के लिए विधायक सरिता आर्या से विधायक निधि से 20लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत करने की मांग

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका सभासद मनोज साह जगाती ने अपने अयारपाटा वार्ड में आवाश्यक निर्माण कार्यों हेतु क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य से अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपए की धनराशि से कार्य कराए जाने की मांग की है।

श्री जगाती ने कहा कि मेरे वार्ड क्षेत्र में नागरिको की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य अंत्यंत आवाश्यक है।
वार्ड क्षेत्र में नाली निर्माण, सी०सी० मार्ग निर्माण, सड़क मरम्मत, रेलिंग, स्ट्रीट लाइट एवं सार्वजनिक उपयोग हेतु अन्य विकासात्मक कार्यों को तत्काल आवश्यकता है। इन कार्यों के संपादन से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त होंगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। सभासद श्री जागती ने उक्त निर्माण कार्य के लिए
विधायक सरिता आर्या से विधायक निधि से 20 लाख रुपए धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!