5 February 2026

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई आम बैठक, 22 उप समितियों का हुआ गठन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल की आम सभा हुई। इस दौरान श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल संचालन हेतु कार्यकारिणी के प्रस्तावित निर्णयों से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।
इसके साथ ही महोत्सव की उपसमितियों के सदस्यों से भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही रामलीला महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव पर भी बैठक में व्यापक रूप से चर्चा हुई एवं तय किया गया कि इस बार भी रामलीला और दशहरा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 22 उपसमितियों का गठन किया गया है। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि आगामी दिनों में श्री नंदादेवी महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने हेतु शासन, जिला प्रशासन, नगर पालिका, शहर के प्रबुद्धजनों एवं महिला समूहों के साथ बैठके भी की जाएगी।
इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, मनोज शाह, अमर शाह , अतुल शाह, भुवन बिष्ट, गिरीश भट्ट, कैलाश बोरा, दीपक गुरुरानी, ललित शाह, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे, किशन नेगी, कमलेश डौंडियाल, गोविंद बिष्ट, मोहित सनवाल, मोहित शाह, दीपक शाह, हीरा सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!