28 February 2026

ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में स्थापित हुई ‌श्रीगणेश जी की प्रतिमा, हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई।


ठंडी सडक स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में आचार्य पंडित भगवती प्रसाद जोशी, मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट समेत नवीन तिवारी व अमित डालाकोटी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे गणेश पूजन, मां पाषाणेश्वरी पूजन, नवग्रह पूजन, बाबा नीब करौरी महाराज जी का पूजन समेत गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गयी। दोपहर 12 बजे हवन, अपराह्न एक बजे से कन्या पूजन किया गया,वहीं दो बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरु किया गया। इस दौरान मंदिर परिषर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। अनुष्ठानों में यजमानों की भूमिका प्रकाश जोशी, विनोद जोशी, भोपाल सिंह बिष्ट व रोहित गौर ने सप्तनीक निभायी। अनुष्ठानों को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, राजेश मिश्रा, नितिन कार्की, गौरव जोशी, विक्की वर्मा, किशोर ढेला, पंकज ढैला, पंकज बिष्ट, सौरभ रावत, गोपाल, अमित साह, भरत मेहरा, आयुष भंडारी, गुलशन, शोभा तिवारी, दीपा जोशी,सरला जोशी, भगवती, रजिंदर कौर, मनीषा जोशी, भगवती सुयाल, रश्मि बिष्ट व मीना वर्मा समेत कई भक्तजन भकितभाव से जुटे रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!