28 February 2026

पर्यावरण विषय पर आयोजित हुई कला प्रतियोगिता में वर्षा आर्या ने मारी बाजी,आपदा प्रबंधन विषय पर स्कूली बच्चों को दी जानकारी,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल कार्यालय द्वारा आपदा के प्रबंधन के विषय पर स्कूली बच्चों को जानकारी दी गई ,जिसमें प्रभारी सचिव सिविल जज (सी.डी ) के निर्देशानुसार नैनीताल की ओर से अधिकार मित्र , किरण रतूड़ी द्वारा आपदा से क्षति, आपदा से बचाव, रखरखाव एवं उपाय बताए गए, साथ ही विद्यालय की छात्र छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें की वर्षा आर्या प्रथम, अराध्या चौनियाल द्वितीय, तथा आशीष सिंह रावत एवं क्रियांश वशिष्ठ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। उक्त कार्यक्रम में उप- प्रधानाचार्या पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,विक्रम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!