13 January 2026

नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने लगाए पौधे और 2 लाख रुपए की घोषणा,भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार के नेतृत्व में हुआ पौधा कार्यक्रम

0
pine-crest


नैनीताल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार के अथक प्रयास से पंत पार्क स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक सरिता आर्या ने अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपए की धनराशि राशि की घोषणा की है।

उक्त राशि विधायक निधि से अगस्त माह तक स्वीकृत की जाएगी।
इस घोषणा से समस्त वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है और समाज में खुशी का माहौल है।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पंवार के नेतृत्व में वाल्मीकि धर्म समाज नैनीताल द्वारा हरेला पर्व पर महर्षि वाल्मीकि पार्क मल्लीताल नैनीताल में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र विधायक सरिता आर्या ,नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, प्रोफेसर ललित तिवारी ,अरविंद पडियार, आनंद सिंह बिष्ट, सभासद गजाला कमाल ,सभासद राकेश पंवार ,सभासद सभासद रमेश , सभासद पूरन सिंह बिष्ट, सभासद भगवत सिंह रावत ,सभासद सुरेंद्र कुमार बाबूलाल , सभासद जितेंद्र पांडे उर्फ जीनू पांडे, भूपेंद्र सिंह बिष्ट ,जीवंती भट्ट , ज्योति ढौंढियाल ,उपाध्यक्ष व्यापार मंडल भारती कैड़ा, मीरा बिष्ट के अलावा समाज से मंडल अध्यक्ष मनोज बेदी ,मंडल सचिव राजेश, नगर अध्यक्ष अजय जौहरी ,उपाध्यक्ष मुकेश ,वरिष्ठ संगठन सचिव राजेंद्र, बृजलाल संयुक्त सचिव गौरव हार्पर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मयंक, संगठन सचिव रमेश, विजेंद्र मुरादाबादी, रवि मंगावली, सुनील मामा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सहदेव ,श्याम सौदा आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!