28 February 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉ .संतोख सिंह बिष्ट को युवा किसान पुरस्कार से किया सम्मानित,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सुखा चूलिया बिदारी गाँव के युवा किसान डॉ संतोख सिंह बिष्ट को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र गोवा भगत सिंह कोश्यारी व राज्य जैविक मंत्री बलराज पासी द्वार युवा किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संतोख सिंह बिष्ट ने पारंपरिक खेती के तरीकों को पीछे छोड़ते हुए सेब की इटैलियन किस्मों को बढ़ावा देकर न केवल उस गाँव का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। पारंपरिक खेती को छोड़ कर नई रणनीति वी विदेशी किस्म के फलों को उगाने की प्रेरणा दे रहे हैं जिनके लिए उन्हें यो पहाड़ फाउंडेशन के सभी सदस्य सभी गांव वासियो के सहयोग और दोस्त अर्जुन सिंह बोहरा व बोहरा परिवार के साथ देने के लिए शुक्रिया किया।

उनके नवाचार और समर्पण ने स्थानीय किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित किया है। संतोख बिष्ट की इस उपलब्धि ने सुखा चूलिया बिदारी गाँव को कृषि क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।
इस पुरस्कार के माध्यम से संतोख बिष्ट के प्रयासों को न केवल सराहा गया है, बल्कि यह भी प्रदर्शित किया गया है कि नवाचार और मेहनत से ग्रामीण भारत में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। संतोख बिष्ट ने बोहरा परिवार के दोस्त अर्जुन बोहरा का सहयोग के लिए आभार जताया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!