प्रेरणा महिला संगठन ने हरेला महोत्सव पखवाड़ा के तहत रोपे पौधे, पालिका अध्यक्ष समेत सभासदों को किया सम्मानित,

नैनीताल। प्रेरणा महिला संगठन 7 नंबर की महिलाओं द्वारा एक हरेला महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम देवली फील्ड बिरला चुंगी के पास किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।





कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रही । इस दौरान खेतवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन बहुत अच्छा बनाया गया है इसमें महिलाओं की काफी संख्या में भागीदारी है जबकि 10 महिलाओं से यह संगठन शुरू किया गया था और आज संगठन में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सभासद मुकेश जोशी मंटू ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाओं का यह संगठन नंदा देवी महोत्सव में भी अपनी भागीदारी करें। सभा में उन्होंने समूह और संगठन की काफी सराहना की। अंत में सभासद जितेन्द्र पांडे उर्फ जीनू पांडे ने द्वारा सभी अतिथिगणों का का आभार व्यक्त किया गया। सचिव हिमांशु तिवारी ने भी संगठन की महिलाओं को संबोधित किया और मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल के अलावा का उपस्थित सभी सभासदों और अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष ममता जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग के लिए उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। कहा कि हमारे महिला संगठन को पालिका अध्यक्ष और सभी वार्ड मेंबरों का सहयोग मिलेगा तो संगठन काफी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन मात्र 10 महीने पहले शुरू हुआ है इसमें अभी तक 40 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से महिला संगठन के कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग करने की मांग की है। इस अवसर पर विनोद सिंह जीना, आनंद लाल, सभासाद रमेश प्रसाद, सभासाद रमेश पवार, सभासाद मुकेश जोशी, सभासद भगवत सिंह रावत, सभासद गीता उप्रेती, सभासद अंकित चंद्र,
सभासद सपना बिष्ट, सभासद गजाला कमाल, सभासद लता दफौटी को
सभासद जितेंद्र पांडे जीनू, चंदन सिंह भंडारी और विमला नगरकोटी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन की प्रीति पांडे, ममता जोशी, हिमांशु तिवारी, कमला बुधलाकोटी, सुमन, चित्रा, स्मिता तिवारी, आशा बिष्ट, राधा, चंपा, गीता, जया, पूनम, पुष्पा, जया तिवारी, भावना पांडे, मंजू पांडे, डॉली भट्टाचार्य, सावित्री अस्वाल, राम पाठक, पुष्पा, पंकज वर्मा, निखिल जोशी, कंचन चंदोला, बची सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।