28 February 2026

एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हरमनमाइनर भीमताल ने जीता मैच

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सीआर एस टी ओल्ड बॉइज एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा दि नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आज दूसरा मैच हरमन माइनर भीमताल दी विटी स्कूल भवाली के मध्य खेला गया । मध्यांतर तक हरमनमाइनर स्कूल भीमताल 8 गोल करने में कामयाब हुई तथा अंतिम स्कोर 11 के मुकाबला शून्य से हरमन माइनर भीमताल ने जीता । हरमनमाइनर की तरफ से सौहार्द ने 4 , आयुष ने 3, मनीष ने 2 ,रक्षित ने एक तथा वैभव ने एक गोल किया।दी विटी स्कूल भवाली कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी बृजेश सिंह ,नकुल बिष्ट व अपूर्व रहे। आज का मुकाबला आर एस एस वी निशांत तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला जाएगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!