28 February 2026

नैनीताल की ज्योति भट्ट बनी तीज क्वीन,कुनिका बिष्ट को बेस्ट कैटवॉक का खिताब,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

गोवर्धन हाल में आयोजित हुई तीज महोत्सव प्रतियोगिता देर रात्रि तक चलने के बाद रविवार को परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट तीज क्वीन चुनी गई।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब की महिलाओं ने गौरी पूजन कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने कैटवॉक डांस क्विज आदि राउंड में भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशासनिक अकादमी नैनीताल पूनम पंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा तीज सिर्फ एक पर्व नहीं यह हमारी परंपराओं की धरोहर और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप दिव्या शाह फर्स्ट रनर अप ज्योति चौधरी रही।

इसके अलावा रेखा बिष्ट को बेस्ट ड्रेस, पूनम रस्तोगी को बेस्ट मेकअप, गीता मेहरा को बेस्ट हेयर स्टाइल, भावना रस्तोगी को बेस्ट ज्वैलरी, कुनिका बिष्ट को बेस्ट कैटवॉक, मोनिका पांडे को बेस्ट डांस, खुशबू तिवारी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति, गायत्री ओली, राधा मेहरा एवं गीता आर्या को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में आशा शर्मा, ईशा साह, क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, सचिव कविता त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक रानी साह, सह संयोजक विनी ता पांडे, हेमा भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, अमिता साह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, ज्योति ढौंढियाल, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ पल्लवी, सीमा सेठ, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, डॉ प्रगति जैन, कंचन जोशी, लीला राज, अनुराधा भट्ट, जया वर्मा, सविता कु लौरा, दया कुंवर, मधुमिता, तनप्रीत, रेखा जोशी, सरस्वती शिराला, मानसी गर्ग,मधुमिता तुसी शाह, भावना शाह, वंदना जोशी उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन विनीता पांडे व मीनाक्षी कीर्ति व दीपा पांडे ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!