28 February 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता 10 अगस्त को, गोल्डी की तरफ से गोल्डी क्वीन और दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता 10 अगस्त को शारदा संघ में आयोजित होगी। गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर लेक सिटी वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि 10 अगस्त को गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया जाएगा। मेंहदी प्रतियोगिता की सफलता के लिए रमा तिवारी को संयोजक कविता त्रिपाठी एवं अनुराधा भट्ट को सहसंयोजक बनाया गया। सचिव कविता त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 तक के बच्चे जो 13 वर्ष की आयु तक एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से ऊपर और 13 वर्ष से ऊपर वाले प्रतिभागी शामिल रहेंगे । प्रतियोगिता 11 बजे से शारदा संघ में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छापे की मेहंदी स्वीकार नहीं की जाएगी केवल डिजाइन मेहंदी को स्वीकार किया जाएगा। गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता के प्रायोजक डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि प्रतियोगिता में गोल्डी क्वीन के अलावा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता में गोल्डी मसाले से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वाले को गोल्डी की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागी गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण मल्लीताल बाजार स्थित गुडलक ब्यूटी पार्लर में भी पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रतियोगिता की तैयारी में हेमा भट्ट, अमिता शाह, रानी शाह, गीता शाह, मंजू बिष्ट, विनी ता पांडे, रमा भट्ट, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, ज्योति ढौंढियाल, डॉ प्रगति जैन, कंचन जोशी, मधुमिता, भावना शाह, वंदना जोशी, संगीता श्रीवास्तव, तुसी शाह, तनु सिंह, जया वर्मा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, सीमा सेठ, दया कुंवर, सविता कु लौरा, रेखा जोशी, लीला राज, सरस्वती चिराला, तारा चौधरी, तनप्रीत, मानसी गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!