28 February 2026

नैनीताल में फिल्म अभिनेता स्वर्गीय निर्मल पांडे के जन्मोत्सव पर 10 अगस्त को एक हास्य नाटक “मातादीन चांद पर”का होगा मंचन, प्रयोगांक संस्था की हो रही है इन दोनों रिहर्सल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। फिल्म अभिनेता स्व. निर्मल पांडे के जन्मोत्सव पर प्रयोगांक संस्था द्वारा 10 अगस्त को “मातादीन चांद पर” हास्य नाटक का मंचन किया जाएगा। इन दोनों इस नाटक की रिहर्सल जोर-शोर से चल रही है।
प्रयोगाक संस्था के अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 10 अगस्त को प्रयोगांक संस्था द्वारा स्व. निर्मल पांडे के जन्मोत्सव के मौके पर “मातादीन चांद पर” हास्य नाटक की तैयारी स्थानीय कलाकारों द्वारा की जा रही है।


संस्था के उमेश कांडपाल ने बताया कि प्रयोगांक संस्था, नैनीताल अब तक विभिन्न विषयों पर 10,000 से अधिक नुक्कड़ नाटकों एवं 30 से अधिक नाट्य प्रस्तुतियों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुकी है। जिसमें “डायरी (2017)”, “बड़े भाई साहब (2018)”, “रिफण्ड” (2022)”, “गोष्ठी” (2020), “मुनादी ” (2021), “द प्रपोज़ल” (2023) तथा “भगवद्जजुकम” (2024) जैसे प्रमुख नाटकों का मंचन किया गया है।
मिथिलेश पांडे ने बताया कि प्रयोगांक संस्था के इस आयोजन में सिने एवं रंगमंच अभिनेता- निर्देशक स्वo निर्मल पांडे द्वारा रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में किये गये कार्यों के विषय में चर्चा करते हुए आज की पीढ़ी को उनकी उपलब्धि से अवगत कराया जाता है ताकि रंगमंच के महत्त्व को समझ सके।
मुकेश धस्माना ने कहा कि प्रयोगांक संस्था द्वारा वर्ष 2017 से अपने संसाधनों से 10 अगस्त के दिन स्व. निर्मल पांडे की स्मृति में नाट्य प्रस्तुति एवं गोष्ठी का आयोजन करता है।
“मातादीन चांद पर”हास्य नाटक का नाट्य रूपान्तार एवं निर्देशन नैनीताल निवासी एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ से नाट्य विषय में डिप्लोमा प्राप्त मदन मेहरा द्वारा किया जा रहा है। नाटक हरिशंकर परसाई रचित व्यंगों पर आधारित है। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना द्वारा किया गया है।
इस नाटक में मदन मेहरा, अमन कुमार, रोहित वर्मा, योगिता तिवारी, उमेश कांडपाल, नासिर अली, नीरज डालाकोटी, अनवर रज़ा, कौशल साह जगाती, पंकज रंधावा, विवेक खोलिया, मुकेश धस्माना, आदित्य कुमार, द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जा रही है। इनके अलावा नाटक के प्रदर्शन में मिथिलेश पांडे, एच एस राणा, अनिल कुमार, हेमंत बिष्ट, जावेद हुसैन, वीरेंद्र साह, यशवंत पड़ियार, भरत मेहरा द्वारा पार्श्व सहयोग किया गया है। मदन मेहरा ने बताया कि
नाटक का पूर्वभ्यास इन दिनों शारदा संघ सभागार में चल रही है। उन्होंने समस्त जनता से अनुरोध किया है कि 10 अगस्त को सीआर एसटी इंटर कॉलेज मल्लीताल के स्व. जगदीश साह प्रेक्षा ग्रह में शाम 6:30 बजे
पहुंच कर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और फिल्म अभिनेता स्वर्गीय निर्मल पांडे के जन्मोत्सव पर उन्हें याद किया जाए।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!