28 February 2026

नैनीताल से लापता छात्रा मिली पंजाब में, पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच में जुटी,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से 12वीं कक्षा की छात्रा 18 अगस्त से लापता थी, पुलिस ने 14 दिन बाद छात्रा को पंजाब से बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने शादी भी कर ली है। हालांकि, मामले में उलझन बनी हुई है क्योंकि उसके परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज उसे नाबालिग बताते हैं, जबकि किशोरी के पास मौजूद दस्तावेजों में उसकी उम्र बालिग दर्शाई गई है।


कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर पर खोजबीन शुरू की थी, लेकिन काफी प्रयासों और फोन लोकेशन ट्रेसिंग के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। बाद में फोन लोकेशन के आधार पर एसआई बबीता जांच टीम के साथ पंजाब पहुंचीं, जहां बाइकाखेड़ा थाना लंबी क्षेत्र के तरमला बस स्टैंड से किशोरी को बरामद किया गया।
फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अब दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह तय हो सके कि किशोरी वास्तव में नाबालिग है या बालिग।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!