फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के रहे बच्चे अव्वल,बच्चों में रहा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का क्रेज, पूर्व सभासद सुषमा शाह की स्मृति में किया गया आयोजन

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पूर्व सभासद सुषमा साह कि स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरिता आर्या और नैनीताल बैंक के प्रबंधक अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में नगर के 20 स्कूलों के 154 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रामलला, नाना पाटेकर, सावित्रीबाई फुले, द्रौपदी मुर्मू, पेड़ लगाओ बेटी बचाओ, प्रतिभा पाटिल, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, मराठी महिला, भीमराव अंबेडकर, हलदर किसान, भोलेनाथ, रोबोट बादल आदि बनकर बच्चों ने मंचन कर निर्णयकों के सामने प्रदर्शित किया।









प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वृंदावन स्कूल की सिमोनी आर्य प्रथम एवं सीनियर वर्ग में ऑल सेंट्स स्कूल की निलिया ढीला प्रथम रही जबकि जूनियर वर्ग में बसंत वैली पब्लिक स्कूल की कियारा कंवल एवं मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर के ध्रुव नौटियाल तीसरे नंबर पर रहे। बेस्ट वेशभूषा का पुरस्कार वृंदावन पब्लिक स्कूल की पवित्रा शाह को मिला। जूनियर वर्ग में सांत्वना वृंदावन पब्लिक स्कूल की कनिका पांडे, सेंट जॉन्स स्कूल की चैतन्य जोशी एवं यशिका, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की आरोसा खान, डीआर पब्लिक स्कूल की वामिका बिष्ट, पाइन क्रेस्ट स्कूल के रोहन एवं acorn oakwood (एकॉर्न बाई ओकवुड) के नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जूनियर ग्रुप में अभ्रनील सिंह मेहरा तथा कृष्णवी ममगई और सीनियर ग्रुप में दिविशा बिष्ट ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।





प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या आशा आर्या के साथ अध्यापिका निकिता व हिना भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा होली अकादमी की कृष नवी एवं आयांश सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में सेकंड उमा लवली स्कूल की निहारिका एवं मोहनलाल साह स्कूल की लक्षिता असवाल तीसरे स्थान पर रही। दिव्या साह,नव्या जोशी जीविका, अन्वेशा, ओजस्वी, काव्य बिष्ट, भूमिका, अंशिका एवं सोहन गुप्ता को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरिता आर्या ने कहा की लेक सिटी क्लब बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शुरुआती दौर में जो मंच उपलब्ध कराया उसके प्रयास की सराहना की जानी चाहिए। प्रतियोगिता के प्रायोजक संजय साह ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुषमा साह की स्मृति में आयोजित किया जाता है और इसे अगले वर्ष भी इसका आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल जोशी ने कहा कि लेक सिटी क्लब साल भर जिस प्रकार से संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है और हमारी संस्कृति से आने वाली पीढ़ी को रूबरू कर रहा है उसके प्रयासों की सरहाना की जानी चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक मिथिलेश पांडे ,अनिल कुमार एवं अनिल घिल्डियाल थे। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष आभा साह, कार्यक्रम संयोजक कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, जीवंती भट्ट, डॉ प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, ज्योति ढौंढियाल, मधुमिता, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मधुमिता, ज या वर्मा, भावना शाह, वंदना जोशी आदि सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवं दीपा पांडे ने किया।