4 February 2026

ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस द्वारा एक्सपर्ट से ज्योलीकोट में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस नैनीताल द्वारा साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद हीरा वल्लभ भट्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ज्योलीकोट में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ साइबर सेल के सद्दाम, प्रकाश भंडारी एवं अधिवक्ता सुश्री तनु प्रिय जोशी ने प्रतिभागियों को समाज में हो रहे साइबर क्राइम संबंधी जानकारियां दी। कहा कि अपने परिवार और मित्रो को सावधान करे तथा कोई भी समस्या आने पर साइबर सेल से संपर्क करें ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम एवं निवारण संबंधित जानकारी प्राप्त की । ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस नैनीताल से मुन्नी तिवारी अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद दिया गया । संचालन मंजू कोटीलिया ने किया। इस मौके पर प्रीति शर्मा सचिव, गीता पांडे उपसचिव, लीला बोरा, पार्वती मेहरा आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!