28 February 2026

चमन लाल बजाज की स्मृति में आज सोमवार को होगा ड्रेस वितरण कार्यक्रम, तैयारी हुई पूरी,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब 6 अक्टूबर को समाजसेवी स्वर्गीय चमनलाल बजाज की स्मृति में कुंदन लाल शाह ट्रस्ट नगर पालिका इंटर कॉलेज (एशडेएल) में ड्रेस वितरण करेगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रेमा अधिकारी को संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी ने बताया की लेक सिटी क्लब विगत 15 वर्षों से नगर में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है । इस वर्ष क्लब ने कुंदन लाल शाह ट्रस्ट नगर पालिका इंटर कॉलेज (एशडेएल) में 50 विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण की जाएगी। कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी आशीष बजाज ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में किया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम पिछले वर्ष की तरह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विमला अधिकारी, तारा राणा, रीना मेहरा, चंदा पंत, कलावती अस्वाल शामिल हैं। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या के अलावा पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय,द र्जा मंत्री दिनेश आर्या मुख्य रूप से कार्यक्रम में रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आभा साह, सचिव सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, विनीता पांडे ,गीता शाह, मंजू बिष्ट, ज्योति ढोंडियाल, मीनाक्षी कीर्ति, रमा भट्ट, रमा तिवारी, दीपा पांडे, दीपिका बिनवाल, अनुराधा भट्ट, वंदना जोशी, भावना शाह, अमिता शाह, सीमा सेठ, डॉ प्रगति जैन, जया वर्मा, ज्योति वर्मा, रमा लोहनी, नीरू शाह, मधुमिता, पुष्पा कांडपाल, दिव्या शाह, तुषी साह, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मानसि गर्ग आदि जुटे हुए हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!