4 February 2026

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नैनीताल में हुआ सम्मेलन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नैनीताल विधानसभा का सम्मेलन नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा के कुंदन सिंह परिहार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूत एवं संगठित कार्य करने को होकर कार्य करने को कहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचने का आग्रह किया। विधायक सरिता आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। दायित्व धारी दिनेश आर्य एवं शांति मेहरा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर जोर डाला। कार्यक्रम के सह संयोजक अरविंद पडियार ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पार्टी हित में कार्य करने व युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा के संयोजक प्रकाश आर्य द्वारा किया गया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, डॉ प्रगति जैन, जिला मंत्री पुष्कर जोशी, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, हिमांशु बिष्ट, नीरज बिष्ट, प्रताप बोरा, सुरेश उप्रेती , मंडल महामंत्री हरीश राणा, आशीष बजाज सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र के संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष सभासद गण ग्राम प्रधान आदि सम्मानित जन मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!