1 February 2026

रोटरी क्लब ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम में 23 बालिकाओं की पढ़ाई का लिया जिम्मातीन नए सदस्यों ने ली रोटरी क्लब की सदस्यता

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत नैनीताल में 23 बालिकाओं को उनके पढ़ाई का कक्षा 6 से कक्षा 12 तक का पूर्ण वजीफा प्रदान किया गया।
सहायक मंडल अध्यक्ष विक्रम स्याल ने बताया कि
23 बालिकाओं में से 9 बालिकाएं मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर से , 4 बालिकाएं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से , 4 राजकीय पॉलीटेक्निक से , 5 बालिकाएं राष्ट्रीय शहीद समारक विद्यालय से और 1 डी एस बी कॉलेज की शामिल है।


कार्यक्रम में वर्ष 2022 _23 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर , मंडल 3110 के पूर्व मंडल अध्यक्ष ए के एस रोटेरियन, पवन अग्रवाल सह पत्नी प्राची अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब नैनीताल, रोटरी क्लब हल्द्वानी और रोटरी क्लब रुद्रपुर के सदस्य भी उपस्थित रहे साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक और प्रधानाचार्य एवम अध्यापक , अध्यापिकाएं और वजीफा पाने वाली सभी बालिकाएं उपस्थित रहीं ।
रोटरी क्लब , नैनीताल के अध्यक्ष नरेंद्र लांबा ने बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ के बारे में विस्तार से बताया , विक्रम स्याल द्वारा संचालन किया गया। मनोज लांबा ने सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर जे के शर्मा , पी एस सूरी , हारून खान पम्मी , जितेंद्र शाह , हरीश नयाल , चेतन आहूजा , कैप्टन विजय चंदर नेगी , साबी नेगी और मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम से पूर्व
3 नए सदस्यों ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!