4 February 2026

रंगोत्सव नृत्य प्रतियोगिता में निर्मला एकेडमी गेठिया और एम एल साह बाल विद्या मंदिर ने मारी बाजी,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से रंगोत्सव अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का आयोज किया गया। शैले हाल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया । प्रतियोगिता में शहर के 14 स्कूलों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निर्मला एकेडमी गेठिया ने प्रथम ,लॉग व्यू पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर एवं सेंट जॉन्स स्कूल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम, रा मा मोंटेसरी ने दूसरा, एवं लॉग व्यू पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पर रहा ।

सीआरएसटी इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, राधा चिल्ड्रन एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा लॉग व्यू पब्लिक स्कूल को बेस्ट कोरियोग्राफी, निर्मला एकेडमी गेठिया को बेस्ट थीम, रामा मा मोंटेसरी पब्लिक स्कूल को बेस्ट ड्रेस, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर को बेस्ट आउटस्टैंडिंग एवं सेंट जॉन्स को बेस्ट डिसिप्लिन का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने कहा लेक सिटी क्लब ने जिस प्रकार अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया वह एक सराहनीय प्रयास है इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली जिससे हम उनकी संस्कृति से रूबरू हुए। उन्होंने लेक सिटी क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के निर्णायक सुश्री अल्पना, मदन मेहरा, एवं अनिल कुमार थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष आभा साह, कार्यक्रम संयोजक दीपिका बिनवाल, सचिव सरिता त्रिपाठी ,रमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट ,रानी शाह ,ज्योति ढौंढियाल, डॉ प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, ज्योति वर्मा, कंचन जोशी, रेखा पंत, अमिता साह, भावना साह, वंदना जोशी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मानसी गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!